Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरान से जंग के बीच भारत का गलत नक्शा दिखाकर बुरा फंसा इजरायल, IDF को मांगनी पड़ी माफी

आईडीएफ ने ‘एक्स' पर कहा कि यह पोस्ट क्षेत्र का एक चित्रण है। यह मानचित्र सीमाओं को सटीक रूप से चित्रित करने में विफल रहा है। इस छवि के कारण पहुंची किसी भी ठेस के लिए हम क्षमा चाहते हैं। 

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jun 14, 2025 | 12:36 PM

इजरायल डिफेंस फोर्स द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

यरूशलम: इजराइली सेना ने जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दर्शाने वाला गलत नक्शा पोस्ट करने के लिए माफी मांगी है। इसके साथ ही इजरायल डिफेंस फोर्स ने कहा है कि संबंधित मैप सीमाओं को सटीक रूप से दर्शानें में विफल रहा। इजराइली सेना की ओर से मानचित्र पोस्ट किए जाने के बाद भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्ति जताई थी। यह नक्शा इजराइली रक्षा बलों (IDF) ने शुक्रवार को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट किया था जिसमें ईरानी मिसाइलों की रेंज दिखाई गई थी।

इस पोस्ट की भारत में सोशल मीडिया यूजर्स ने आलोचना की थी। इस संबंध में एक यूजर्स ने ‘एक्स’ पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि अब आपको समझ में आ गया होगा कि भारत तटस्थ क्यों रहता है। कूटनीति में कोई भी वास्तव में आपका मित्र नहीं होता। जवाब में आईडीएफ ने स्वीकार किया कि मानचित्र ‘‘सीमाओं को सटीक रूप से चित्रित करने में विफल रहा है।

IDF ने पोस्ट के लिए माफी मांगी

आईडीएफ ने ‘एक्स’ पर कहा कि यह पोस्ट क्षेत्र का एक चित्रण है। यह मानचित्र सीमाओं को सटीक रूप से चित्रित करने में विफल रहा है। इस छवि के कारण पहुंची किसी भी ठेस के लिए हम क्षमा चाहते हैं।  इसने अपने पोस्ट में ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू करने को उचित ठहराया था और साथ ही गलत मानचित्र पेश किया था। आईडीएफ ने लिखा कि ईरान एक वैश्विक खतरा है। इजराइल अंतिम लक्ष्य नहीं है, यह तो केवल शुरुआत है। हमारे पास कार्रवाई करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।

सम्बंधित ख़बरें

वेनेजुएला के बाद अब मेक्सिको की बारी…ट्रंप ने किया लैंड स्ट्राइक का ऐलान, दुनिया में मचा हड़कंप

दिल्ली में मस्जिद के पास चला बुलडोजर…तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, बोला- खतरे में मुस्लिम इमारतें

कीव पर रूसी ड्रोन का भीषण हमला: 4 की मौत और 19 घायल, राजधानी के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान

अपनी ही टीम पर भरोसा नहीं करते ट्रंप! वेनेजुएला मिशन की नहीं थी जेडी वेंस को खबर, खुलासे से हड़कंप

Iran is a global threat. Israel is not the end goal, it’s only the beginning. We had no other choice but to act. pic.twitter.com/PDEaaixA3c — Israel Defense Forces (@IDF) June 13, 2025

इजराइल के राजदूत ने क्या कहा?

इसके साथ ही इजराइली वायुसेना ने भी एक छोटा वीडियो पोस्ट किया जिसमें ईरानी मिसाइलों की रेंज को दर्शाते हुए ऐसा ही नक्शा दिखाया गया। विवाद के बाद भारत में इजराइल के राजदूत रियुवेन अजर ने ‘एक्स’ पर इस मानचित्र को ‘‘अनजाने में बनाया गया बुरा इन्फोग्राफिक्स” करार दिया। राजदूत ने कहा कि उन्होंने नक्शे को हटाने या ठीक करने को कहा है। भारत हमेशा कहता रहा है कि जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न अंग है।

एजेंसी इनपुट के साथ- 

Israel army apologizes for posting wrong map of india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2025 | 12:36 PM

Topics:  

  • Israeal
  • Jammu Kashmir
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.