Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप की चेतावनी बेअसर! इजरायल ने ईरान के तेहरान समेत 4 शहरों को दहलाया, मिडिल ईस्ट में भीषण जंग की आहट

Israel Air Strike Iran: ट्रंप की मनाही के बावजूद इजरायल ने ईरान पर जवाबी हमला कर दिया है। तेहरान, इस्फहान और तबरीज सहित कई शहरों में मिसाइलें दागकर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 08, 2026 | 08:28 AM

इजरायल ने ईरान पर किया हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Israel Air Strike Iran News In Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हिदायत के बावजूद, इजरायली वायु सेना ने ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार सुबह आई खबरों के अनुसार, इजरायल ने ईरान के कई शहरों और सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें बरसाई हैं। यह कार्रवाई ईरान द्वारा रविवार देर रात इजरायल पर किए गए हमलों के जवाब में की गई है।

नेतन्याहू का पलटवार

विदेशी मीडिया और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ईरान के हमले के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन करके निर्देश दिए थे कि वे जवाबी कार्रवाई न करें। ट्रंप का प्रयास क्षेत्र में बड़े युद्ध को टालने का था, लेकिन इजरायल ने अपनी सुरक्षा और संप्रभुता का हवाला देते हुए इन निर्देशों को दरकिनार कर दिया और जवाबी एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया।

ISRAEL BOMBS ACROSS IRAN WITH CRUISE MISSILES & WARPLANES FROM TEHRAN TO TABRIZ KARAJ NAJAFABAD & ISFAHAN — reports pic.twitter.com/aCXwsFkgfL — RT (@RT_com) June 8, 2026

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: क्या अमेरिका-इजराइल रिश्तों में आई दरार? खुफिया गतिविधियों पर बढ़ी चिंता

‘लक्ष्मण रेखा’ पार हुई! ईरान ने इजरायल पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका को भी दी खुली धमकी

फिलीपींस में 8.2 तीव्रता का प्रलयकारी भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी; तटीय इलाकों को खाली करने का आदेश

दक्षिण कोरिया: चुनाव में धांधली के आरोपों के बीच दोबारा मतदान की मांग, सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारी

हवाई सीमा के बाहर से मिसाइल अटैक

इस सैन्य ऑपरेशन की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि इजरायली वायु सेना ने ईरान की हवाई सीमा के भीतर प्रवेश नहीं किया। सूत्रों के अनुसार, इजरायली लड़ाकू विमानों ने ईरानी सीमा के बाहर से ही लंबी दूरी की मिसाइलें दागीं, जिससे ईरानी रडार और एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा दिया जा सके।

ईरान ने दी चेतावनी

इजरायल के इस हमले के बाद ईरान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी नेतृत्व ने चेतावनी जारी की है कि यदि हमले जारी रहे, तो वे जवाबी कार्रवाई के रूप में समुद्र के रास्ते भी बंद कर सकते हैं। ईरान ने वॉर्निंग देते हुए कहा कि इजरायल को इन हमलों के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इन हमलों की वजह से मिडिल ईस्ट में एक बार फिर युद्ध का दायरा बढ़ता हुआ दिख रहा है।

यह भी पढ़ें:-  ‘लक्ष्मण रेखा’ पार हुई! ईरान ने इजरायल पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिका को भी दी खुली धमकी

अनिश्चितता के भंवर में मिडिल ईस्ट

इन हमलों के बाद फिलहाल मिडिल ईस्ट में हाई अलर्ट है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस घटनाक्रम पर पैनी नजर बनाए हुए है। जहां एक ओर अमेरिका संयम बरतने की अपील कर रहा है, वहीं दूसरी ओर इजरायल और ईरान के बीच सीधी भिड़ंत ने दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं से डरा दिया है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईरान ने फिर से जवाबी हमला किया, तो स्थिति पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो सकती है।

Israel air strike iran tehran trump warning ignored war news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 08, 2026 | 07:54 AM

Topics:  

  • Israel Iran Tension
  • Middle East
  • US Iran Tensions
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.