पहले बलूचिस्तान से इस्लामाबाद ट्रांसफर…फिर रहस्यमयी मौत, ऑपरेशन सिंदूर में की थी भारत की मदद?
Pakistan News: इस्लामाबाद के एसपी अदील अकबर की सिर में गोली लगने से रहस्यमयी मौत। पोस्टमॉर्टम में आत्महत्या का संदेह, जांच समिति गठित। हथियार बरामद, बलूचिस्तान से इस्लामाबाद ट्रांसफर हुआ था।
- Written By: अक्षय साहू
इस्लामाबाद के एसपी अदील अकबर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Islamabad SP Adeel Akbar Death: इस्लामाबाद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अदील अकबर की रहस्यमयी मौत ने पाकिस्तान में हड़कंप मचा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत सिर में गोली लगने से हुई, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि किसी ने उन्हें गोली मारी। इस्लामाबाद पुलिस के मुताबिक, अदील अकबर कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू से अपने कार्यालय जाते समय अपनी गाड़ी में गोली लगने से मृत पाए गए।
पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के अनुसार, सरकार ने आत्महत्या के दृष्टिकोण से जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि अकबर ने अपने सरकारी गनमैन से पिस्तौल ली और खुद को सिर में गोली मार ली।
बलूचिस्तान से इस्लामाबाद हुआ था ट्रांसफर
इसे लेकर पाकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने कहा कि इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक की निगरानी में एक उच्चस्तरीय जांच दल बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एसपी अकबर ने अपनी गाड़ी के भीतर खुद को गोली मारी। जांच समिति में डीआईजी मुख्यालय, डीआईजी इस्लामाबाद और डीआईजी सुरक्षा शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
बैक-टू-बैक ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान, बन्नू में आतंकियों ने गाड़ियों को बनाया निशाना; 7 लोगों ने गवांई जान
24 घंटे भी नहीं टिका युद्धविराम! दक्षिणी लेबनान पर इजरायल ने की एयर स्ट्राइक, 5 लोगों की मौत
बांग्लादेश में हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, सड़कों पर उतरे लोग
आईजी इस्लामाबाद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कोई बाहरी हमला नहीं दिखा, और ऐसा प्रतीत होता है कि घटना गाड़ी के अंदर ही हुई। अदील अकबर का हाल ही में बलूचिस्तान से इस्लामाबाद तबादला हुआ था। पुलिस उनके सहकर्मियों, ड्राइवर और घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।
भारतीय जासूस होने की अफवाह
अकबर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई दावे उभरे। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि अकबर भारतीय जासूस थे और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भारत की मदद की थी। एक एक्स यूजर ने लिखा, “इस्लामाबाद पुलिस के एसपी सिटी अदील अकबर भारत के लिए काम करते थे। उन्होंने आज खुद को गोली मार ली। ऑपरेशन सिंदूर में उनकी जानकारी बहुत उपयोगी थी। धन्यवाद, अदील भाई।”
यह भी पढ़ें: PM मोदी को गले लगाकर घोंपा छूरा…चीन ने एक बार फिर की घटिया हरकत, बाॅर्डर पर बढ़ेगा तनाव!
एक अन्य यूजर ने दावा किया कि अकबर पर पाकिस्तानी सेना और सरकार की ओर से फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का दबाव था। एक और पोस्ट में लिखा गया, “एसपी अदील अकबर ने खुद को गोली मार ली।
