Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरान ने अमेरिका को दे दी धमकी, जो करना है कर लो… सुपर पावर की निकली हवा; अब क्या करेंगे ट्रंप

America Iran policy: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने स्पष्ट किया कि अमेरिका की धमकियों के चलते ईरान परमाणु समझौते पर कोई बातचीत नहीं करेगा। इसी बीच, ईरान ने रूस और चीन के साथ मिलकर ओमान की खाड़ी में संयुक्त सैन्य..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Mar 12, 2025 | 11:24 AM

ईरान ने अमेरिका को दे दी धमकी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से ईरान पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन अब ईरान ने इसका कड़ा जवाब दिया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने मंगलवार को स्पष्ट रूप से कहा कि उनके देश पर किसी भी तरह की धमकियों का असर नहीं होगा और वे अमेरिका के साथ अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर कोई बातचीत नहीं करेंगे। उन्होंने ट्रंप को सीधा संदेश देते हुए कहा, “जो करना है कर लो।”

इसके अलावा, ईरान ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए रूस और चीन के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास किया है। पेजेश्कियान ने कहा कि उनका देश अमेरिका के आदेश और धमकियों को स्वीकार नहीं करेगा और वे इस पर कोई चर्चा भी नहीं करेंगे।

ट्रंप के दावे का किया खंडन

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने शनिवार को स्पष्ट किया कि उनका देश किसी भी तरह के दबाव में आकर बातचीत नहीं करेगा। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने ईरान के साथ एक नए परमाणु समझौते के लिए खामेनेई को पत्र लिखा है। हालांकि, ईरान ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि उसे ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं, ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर फिर से ‘अधिकतम दबाव’ की नीति लागू कर दी है, जिसके तहत अमेरिका ईरान की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने और उसके तेल निर्यात को पूरी तरह समाप्त करने की कोशिश कर रहा है।

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

अर्थव्यवस्था से अलग-थलग करने की नीति

अपने पहले कार्यकाल के दौरान, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को वैश्विक अर्थव्यवस्था से अलग-थलग करने और उसके तेल निर्यात को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त नीतियां अपनाई थीं। हालांकि, इस बार उनके रुख में बदलाव देखने को मिल रहा है। दूसरी तरफ, ईरान लगातार यह दावा करता रहा है कि उसका परमाणु हथियार विकसित करने का कोई इरादा नहीं है। बावजूद इसके, 2019 से उसने अपने परमाणु कार्यक्रम में तेजी लाई है। इससे पहले, ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति रहते हुए 2015 में छह देशों और ईरान के बीच हुए परमाणु समझौते को समाप्त कर दिया था और इस्लामी गणराज्य पर कठोर आर्थिक प्रतिबंध दोबारा लागू कर दिए थे।

तीनों देशों का संयुक्त अभ्यास

ईरान ने मंगलवार को रूस और चीन के साथ मिलकर एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया, जिसे “मैरिटाइम सिक्योरिटी बेल्ट 2025” नाम दिया गया है। यह अभ्यास रणनीतिक रूप से अहम ओमान की खाड़ी में आयोजित किया गया, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के नजदीक स्थित है। यह क्षेत्र वैश्विक तेल व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से दुनिया के कुल तेल व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। यह लगातार पांचवां वर्ष है जब इन तीन देशों ने इस सैन्य अभ्यास में भाग लिया है।

Iran threatens america do whatever you want super power is out of control what will trump do now

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2025 | 11:24 AM

Topics:  

  • America
  • Iran
  • Nuclear Program
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

जेल की दीवारों से उठी आंधी… इमरान खान ने कर दिया पाक की राजनीति में बड़ा खेला, शहबाज की उड़ी नींद

2

विशेष: अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर नोबेल मैनिया अटैक, किसी को धमकाते हैं, किसी को पुचकारते

3

कुछ बड़ा होने वाला है… US में बढ़ाई जा रही सेना, राष्ट्रपति के आदेश पर नेशनल गार्ड की बड़ी तैनाती

4

ताइवान मुद्दे पर भारत-चीन आमने-सामने, इस सख्त बयान ने बढ़ाई दुनिया की बेचैनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.