VIDEO: पानी से हवा तक बरपा कहर… ईरान ने 1 मिनट में दागीं 11 मिसाइलें, दहशत में मीडिल ईस्ट
Middle East tension: ईरान ने इजरायल के साथ संघर्ष के बाद पहली बार सैन्य अभ्यास आयोजित किया है। यह अभ्यास ओमान की खाड़ी और हिंद महासागर में किया गया।
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान ने 1 मिनट में दागीं 11 मिसाइलें, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Iran Missile Drill: इजरायल के साथ 12 दिन चले संघर्ष के बाद ईरान की नौसेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया है। स्टेट टीवी की रिपोर्ट के अनुसार इस अभ्यास का नाम “सस्टेनेबल पावर 1404” रखा गया है। इस दौरान ईरानी नौसेना ने केवल एक मिनट में 11 मिसाइलें दागीं।
ये मिसाइलें ओमान की खाड़ी और हिंद महासागर में समुद्री लक्ष्यों को निशाना बनाकर दागी गईं। 12 दिन लंबे युद्ध में इजरायल ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचाया और कई परमाणु स्थलों को भी निशाना बनाया। ऐसे में इस सैन्य अभ्यास को ईरान की शक्ति प्रदर्शन और विरोधियों के लिए चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है।
ईरानी नौसेना ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया
राज्य टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी नौसेना के युद्धपोत आईआरआईएस सबलान और आईआरआईएस गनावेह ने नासिर और कादिर क्रूज मिसाइलें दागीं, जो अपने लक्ष्यों को भेदने में सफल रहीं। इसके अलावा, तटीय बैटरियों से भी मिसाइलें दागी गईं और ड्रोन के माध्यम से समुद्री लक्ष्यों पर हमला किया गया। यह अभ्यास ओमान की खाड़ी और उत्तरी हिंद महासागर के इलाके में संपन्न हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
शेख हसीना का बड़ा आरोप- ‘मेरे नेताओं की हो रही है सोची-समझी हत्या’, यूनुस और BNP सरकार पर फूटा गुस्सा
देखें Video-
Iran’s Navy begins a major two-day naval missile exercise, codenamed Sustainable Power 1404, across the Gulf of Oman and the northern Indian Ocean. Follow Press TV on Telegram: https://t.co/LWoNSpkc2J pic.twitter.com/Ez1OFTPC64 — Press TV 🔻 (@PressTV) August 21, 2025
ईरान अब भी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार
पिछले महीने ईरान और रूस ने “कसारेक्स 2025” नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था। अब ईरान ने दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में अकेले अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल शक्ति दिखाने की रणनीति नहीं है, बल्कि इजराइल को यह संदेश देने के लिए है कि ईरान अब भी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें:- सीरिया में बिगड़ सकते हैं… राजनीतिक बयानबाजी ने बढ़ाई वैश्विक चिंता, UN ने जारी किया अलर्ट
सेनाओं को नई मिसाइलों से कर दिया गया लैस
इजरायल और अमेरिका के हालिया हमलों के बाद, ईरान ने वॉशिंगटन के साथ चल रही परमाणु वार्ताओं को रोक दिया है। इसके बावजूद, ईरान ने यह स्पष्ट किया है कि वह संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी के साथ अपने संबंध पूरी तरह से समाप्त नहीं करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अजीज नसीरजादेह ने बताया कि देश की सेनाओं को नई मिसाइलों से लैस कर दिया गया है और उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी दुश्मन की नई चुनौती का ईरान तुरंत और कड़ा जवाब देगा।
