-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Iran Rejects Nuclear Pressure Calls E3 Action Provocative
‘परमाणु कार्यक्रम नहीं रुकेगा, चाहे कुछ भी हो जाए…’ E-3 देशों की चाल पर ईरान का सख्त वार
- Written By: अमन उपाध्याय
Iran Nuclear Program: ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ती अंतरराष्ट्रीय आलोचना के बीच साफ कर दिया है कि वह राजनीतिक दबाव या बाहरी हस्तक्षेप को नहीं मानता।

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Iran Nuclear Tensions: ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव और आपत्तियों के बीच साफ कर दिया है कि वह किसी भी राजनीतिक हस्तक्षेप या अनुचित दबाव को स्वीकार नहीं करेगा। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने चेतावनी दी कि ऐसे कदम क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा सकते हैं।
अराघची ने कहा कि ईरान कूटनीति और तकनीकी सहयोग के प्रति प्रतिबद्ध है। ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी IRNA की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने यह बात अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी के साथ फोन पर चर्चा के दौरान कही। यह बातचीत उस समय हुई जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 2015 के परमाणु समझौते के तहत प्रतिबंधों में राहत बढ़ाने के प्रस्ताव को पारित करने में असफल रही।
यह कदम अनुचित और भड़काऊ है
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने आईएईए बोर्ड की बैठक में कहा कि ईरान का निगरानी संस्था के साथ सहयोग अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार है और किसी भी राजनीतिक दबाव को वह स्वीकार नहीं करेगा। ईरान ने यूरोपीय देशों के हालिया कदम को अवैध, अनुचित और भड़काऊ करार देते हुए इसकी कड़ी आलोचना की। अराघची ने ई-3 देशों यानी फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन पर कूटनीतिक प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप भी लगाया। ज्ञात हो कि ई-3 देशों ने पिछले महीने 2015 के संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) के तहत ‘स्नैपबैक’ प्रक्रिया शुरू की है। इस प्रक्रिया के तहत अगर ईरान समझौते का उल्लंघन करता है, तो 30 दिन के भीतर संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को फिर से लागू किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
US नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
यह भी पढ़ें:- H-1B वीजा या ट्रंप गोल्ड कार्ड! दोनों में क्या है अंतर…आखिर किससे मिलेगा ज्यादा फायदा?
ईरान पर नए प्रतिबंध हो सकते हैं लागू
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने के अंत तक ईरान पर नए प्रतिबंध लागू होने की संभावना है। ई-3 देशों का कहना है कि ईरान ने अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को पूरी तरह से पहुंच प्रदान नहीं की है। इसके अलावा उन पर यह आरोप भी हैं कि ईरान ने अपनी परमाणु सामग्री के बारे में पारदर्शिता नहीं दिखाई और अमेरिका व अन्य देशों के साथ वार्ता के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन नहीं किया।
इस साल की शुरुआत में ईरान और वाशिंगटन ने परमाणु वार्ता के कई दौर किए थे। लेकिन जून में ईरानी परमाणु स्थलों पर इजरायल के हमलों के बाद, ईरान ने वार्ता और आईएईए के साथ सहयोग दोनों को रोक दिया। 2015 में ईरान और छह वैश्विक शक्तियों ने जेसीपीओए समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 2018 में जब अमेरिका इस समझौते से बाहर निकला, तो यह कमजोर हो गया। इसके जवाब में ईरान ने भी धीरे-धीरे समझौते के नियमों का पालन कम कर दिया।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)
Iran rejects nuclear pressure calls e3 action provocative
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













