‘सालों तक जंग लड़ने का दम’: ईरानी सांसद की ट्रंप को दोटूक, बोले- हमारे पास मिसाइलों और ड्रोन्स का अटूट भंडार
Iran MP Claims Missile Drone: ईरानी सांसद ने ट्रंप की धमकियों को खारिज करते हुए दावा किया है कि ईरान के पास वर्षों तक युद्ध जारी रखने के लिए पर्याप्त मिसाइलों और ड्रोन्स का जखीरा मौजूद है।
- Written By: अमन उपाध्याय
सांकेतिक फोटो
Iran MP Claims Missile Drone Stockpile: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान ने अपनी युद्धक क्षमताओं को लेकर बड़ा दावा किया है। ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष अलाउद्दीन बोरुजेर्दी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया धमकियों को ‘खोखला’ बताते हुए कहा है कि उनका देश लंबे समय तक युद्ध लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। बोरुजेर्दी ने स्पष्ट किया कि ईरान के पास मिसाइलों और ड्रोन्स का ऐसा भंडार है जो कई सालों तक चलने वाले युद्ध के लिए पर्याप्त है।
‘ट्रंप को नहीं छोड़ेंगे हम’
ईरानी सांसद ने तस्नीम समाचार एजेंसी से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप को सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ‘ट्रंप को यह जान लेना चाहिए कि हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं।’ बोरुजेर्दी ने जोर देकर कहा कि ईरान के योद्धा युद्ध के मैदान में पूरी तरह मुस्तैद हैं और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक कि इजरायली शासन और अपराधी अमेरिका को उनके कृत्यों की सजा नहीं मिल जाती।
यह बयान ट्रंप की उस हालिया चेतावनी के बाद आया है जिसमें उन्होंने ईरान को ‘जल्द समझदार बनने’ और परमाणु समझौते पर नरमी न दिखाने की बात कही थी।
सम्बंधित ख़बरें
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
बातचीत की मेज और कूटनीतिक रुख
तनाव के बावजूद बोरुजेर्दी ने स्वीकार किया कि ईरान ने सुप्रीम लीडर के आदेश पर अमेरिका के साथ बातचीत की प्रक्रिया शुरू की थी। उन्होंने बताया कि संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ अपने मूल्यवान अनुभव के साथ इन वार्ताओं का प्रबंधन कर रहे थे।
हालांकि, उन्होंने कूटनीतिक मर्यादा को देखते हुए कहा कि बातचीत की मेज कोई समझौता करने या अपमान सहने की जगह नहीं है। हाल ही में ऐसी खबरें भी आई थीं कि आंतरिक मतभेदों के कारण गालिबाफ ने वार्ता दल के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे कूटनीतिक समाधान की राह और कठिन हो गई है।
यह भी पढ़ें:- ‘NO MORE MR. NICE GUY’: ट्रंप की ईरान को आखिरी चेतावनी, हाथ में राइफल लिए शेयर की आक्रामक तस्वीर
अमेरिकी समुद्री घेराबंदी को बताया ‘अवैध’
ईरानी सांसद ने ईरान के बंदरगाहों पर लगाई गई अमेरिकी नौसैनिक घेराबंदी पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘अवैध’ और ‘असरहीन’ करार दिया। बोरुजेर्दी का दावा है कि अमेरिका के इस कदम को किसी भी यूरोपीय देश या नाटो (NATO) सदस्य का समर्थन प्राप्त नहीं है, जो इसकी कूटनीतिक विफलता को दर्शाता है। Strait of Hormuz के बारे में उन्होंने स्पष्ट कहा कि ट्रंप इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि ईरान इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर अपना नियंत्रण कभी नहीं खोएगा।
