-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Iran Fired Hundreds Of Missiles On Israel Also Denied Nuclear Deal With America
ईरान ने इजरायल पर दागीं 150 से अधिक मिसाइलें, अमेरिका के साथ परमाणु समझौते से भी किया इनकार
- Written By: मनोज आर्या
इजरायल के हवाई हमलों का जवाब देते हुए ईरान ने 150 बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल की ओर दागीं। इनमें से 6 मिसाइलें राजधानी तेल अवीव में गिरी, जिसमें 1 महिला की मौत हो गई।

इजरायल पर ईरान का हवाई हमला, फोटो- (सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इजरायली हमलों के बाद ईरान ने भी पलटवार किया है। ईरान ने 150 बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल पर दागी है। इसके साथ ही उसने अमेरिका के साथ परमाणु समझौते पर वार्ता से भी इनकार कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी भरी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के पास अभी भी समय है। हमने ईरान को 60 दिन का अल्टीमेटम दिया था, और आज 61वां दिन था। इससे पहले, शुक्रवार सुबह सुबह आईडीएफ ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं और उसके 20 शीर्ष कमांडर मार गिराए। इस हमले में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख की भी मौत हुई। ईरान ने भी जवाब में इजरायल पर हमला किया और 100 से ज्यादा ड्रोन दागे।
इजरायल के हवाई हमलों का जवाब देते हुए ईरान ने 150 बैलिस्टिक मिसाइलें इजराइल की ओर दागीं। इनमें से 6 मिसाइलें राजधानी तेल अवीव में गिरी, जिसमें 1 महिला की मौत हो गई। वहीं, 63 लोग घायल हो गए। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में इजराइली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाने का दावा किया गया।ईरान की ओर से हमले की आशंका के चलते इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया था।
ईरान ने फिर शुरू की मिसाइल हमला
इजराइली सेना ने बताया कि ईरान ने फिर से मिसाइल हमला शुरू कर दिया है। उत्तरी इजराइल और इजराइल के कंट्रोल वाले गोलान हाइट्स में सायरन बजे रहे हैं। लोगों से बम शेल्टर्स में जाने की अपील की गई है। सेना का कहना है कि उसने ईरान से लॉन्च की गई कई मिसाइलों का पता लगाया है। वायुसेना हमलों को नाकाम करने के लिए काम कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
🚨Israelis are currently running for shelter in northern Israel as sirens sound due to another missile launch from Iran🚨 pic.twitter.com/z7usPFTwKT — Israel Defense Forces (@IDF) June 14, 2025
इजरायल ने भी किया पलटवार
ईरान इंटरनेशनल न्यूज के मुताबिक, इजराइल ने भी ईरान के इस्फहान शहर पर मिसाइल अटैक किया है। ईरानी एयरडिफेंस सिस्टम इन हमलों को रोकने की कोशिश कर रहा है। इजराइल हमले के जवाब में ईरान ने शुक्रवार रात ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ सैन्य ऑपरेशन शुरू किया है। इसके तहत ईरान ने इजराइल पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। उधर, इजराइली सेना ने बताया कि उन्होंने इन मिसाइलों को इन्टरसेप्ट कर लिया है। एयर डिफेंस सिस्टम इन्हें रोकने में लगी हुई है।
Iran fired hundreds of missiles on israel also denied nuclear deal with america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














