-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Erdogan Asks Israel To Stop Burning World After Iran Attack
ईरान पर हमले देख खौफ में आए तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन, बोले- ‘कोई तो लगाओ लगाम, दुनिया जला रहे नेतन्याहू’
- Written By: अमन उपाध्याय
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने आरोप लगाया कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पूरे क्षेत्र को तबाही की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तुर्की इस क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों को बहुत ही गंभीरता से देख..

ईरान पर हमले देख खौफ में आए तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
अंकारा: इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार किए जा रहे घातक हमलों से तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन चिंतित हैं। शुक्रवार की सुबह इजरायल ने ईरान के परमाणु स्थलों और सैन्य अड्डों पर हवाई हमले किए, जिनमें ईरान के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने इन हमलों की आलोचना करते हुए इसे भड़काऊ कार्रवाई बताया।
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे इस क्षेत्र को तबाही की ओर धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। एक्स पर एक पोस्ट में एर्दोगन ने लिखा, “नेतन्याहू और उनके नरसंहार करने वाले साथियों के हमले हमारे पूरे क्षेत्र और दुनिया को आग में झोंक रहे हैं। इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि तुर्की इस क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों को बहुत ही गंभीरता से देख रहा है।
परमाणु समझौता करने की अपील
अमेरिकी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले को सही ठहराया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान को एक अवसर दिया था, लेकिन उसने इसका लाभ नहीं उठाया। उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी बहुत कुछ होने वाला है। साथ ही, ट्रंप ने ईरान से अमेरिका के साथ परमाणु समझौता करने की अपील फिर से दोहराई।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
ईरान को ट्रंप का सख्त संदेश
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान का समर्थन किया था, अब अपने ही क्षेत्र में युद्ध के खतरे को लेकर चिंतित हैं। तुर्की की इस चिंता का एक बड़ा कारण अमेरिका का इजरायल के प्रति मजबूत समर्थन है। वहीं, ईरान को सख्त संदेश देते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने दुनिया का अब तक का सर्वोत्तम और घातक सैन्य हथियार बनाया है, और इसका जखीरा इजरायल के पास भी मौजूद है। आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा कदम उठा सकता है।”
किसी भी हमले की सख्त सजा दी जाएगी
इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों को अपने देश के अस्तित्व के लिए खतरा बताया। इसी आशंका के चलते इजरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरू किया। वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने धमकी दी कि इजरायल द्वारा किए गए किसी भी हमले की सख्त सजा दी जाएगी।
Erdogan asks israel to stop burning world after iran attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














