Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लाल सागर में हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, सऊदी के 2 तेल टैंकरों पर दागीं मिसाइलें; जहाजों में लगी भीषण आग

Houthi Attack Saudi Tankers Red Sea: यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी अरब के दो बड़े तेल टैंकरों 'ENCELIA' और 'LAYLA' को निशाना बनाया है। हमले के बाद जहाजों में भीषण आग लग गई।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 23, 2026 | 12:38 PM

हूती विद्रोहियों ने सऊदी के 2 तेल टैंकरों पर दागीं मिसाइलें, सांकेतिक एआई फोटो

Follow Us
Follow Us:

Houthi Rebels Attack Saudi Oil Tankers: मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच लाल सागर एक बार फिर युद्ध का अखाड़ा बन गया है। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने गुरुवार को सऊदी अरब के दो बड़े तेल टैंकरों पर भीषण हमला करने का दावा किया है।

हूती समूह के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने जानकारी दी कि उनके लड़ाकों ने ‘ENCELIA’ और ‘LAYLA’ नाम के दो सऊदी जहाजों को निशाना बनाया है। इस हमले के बाद लाल सागर में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है और वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

मिसाइल और ड्रोन से की गई बमबारी

हूती प्रवक्ता याह्या सरी ने टेलीग्राम पर जारी एक बयान में बताया कि यह एक विशेष सैन्य अभियान था। उन्होंने दावा किया कि इन जहाजों पर कई बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ आत्मघाती ड्रोन से हमला किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

‘आंख के बदले आंख’! ट्रंप के ‘एक के बदले एक’ वाले अल्टीमेटम पर ईरान की खुली चुनौती

ASEAN में एस. जयशंकर की दो टूक, समुद्री मार्गों पर हमले अस्वीकार्य और आतंकवाद पर हो वार

फ्रांस में भीषण गर्मी ने ली 5,700 से ज्यादा जाने, टूटा 2003 का रिकॉर्ड, पेरिस में हालात सबसे गंभीर

US-Iran War: अमेरिका ने पहली बार उतारा सबसे घातक B-1 लांसर बॉम्बर, ईरान के IRGC ठिकानों पर भीषण बमबारी

प्रवक्ता के मुताबिक, हमले इतने सटीक थे कि दोनों तेल टैंकरों में भीषण आग लग गई। इस हमले के खौफ से लाल सागर में मौजूद करीब 10 अन्य व्यापारिक जहाजों को अपना रास्ता बदलकर पीछे हटने या लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

Ansarallah claimed it struck 2 Saudi oil tankers ENCELIA and LAYLA with ballistic missiles and drones overnight. More than 10 Saudi oil tankers have turned back since its Red Sea naval blockade began. Saudi Arabia is now under a naval blockade by Ansarallah, in retaliation for… pic.twitter.com/6SE08creFV — Current Report (@Currentreport1) July 23, 2026

घेराबंदी के बदले घेराबंदी की नीति

हूती विद्रोहियों का कहना है कि यह हमला सऊदी अरब की ओर से सना एयरपोर्ट पर की गई बमबारी का बदला है। ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने कहा कि सऊदी अरब पिछले 12 वर्षों से यमन के लोगों पर गलत तरीके से घेराबंदी कर रखा है। उन्होंने बताया कि हूती अब  घेराबंदी के बदले घेराबंदी की नीति पर काम कर रहे हैं।

हूतियों ने चेतावनी दी है कि यदि सऊदी अरब ने पलटवार किया, तो वे सऊदी के भीतर घुसकर बड़े पैमाने पर सैन्य ऑपरेशन चलाएंगे, जिसके नतीजे रियाद के लिए बेहद गंभीर होंगे।

ग्लोबल ट्रेड पर बड़ा संकट

इस हमले के साथ ही हूतियों ने लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य को सऊदी जहाजों के लिए पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस जलमार्ग से दुनिया का लगभग 12 प्रतिशत व्यापार होता है।

यह भी पढ़ें:- फ्रांस में भीषण गर्मी ने ली 5,700 से ज्यादा जाने, टूटा 2003 का रिकॉर्ड, पेरिस में हालात सबसे गंभीर

हूतियों के हमलों के डर से अब अन्य देशों के जहाज भी इस रास्ते से निकलने में कतरा रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों और शिपिंग कॉस्ट में इजाफा होने की आशंका है।

Houthi rebels attack saudi oil tankers encelia layla red sea

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 12:38 PM

Topics:  

  • Houthi
  • Middle East
  • Saudi Arabia
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.