आपके हाथ खून से रंगे हैं…ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी ने बच्ची को दिया जन्म, ईरान ने याद दिलाया मिनाब हमला
Karoline Leavitt Iran Controversy: व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट की बेटी के जन्म पर ईरानी दूतावासों ने विवादित टिप्पणी की है। मिनाब स्कूल हमले का हवाला देते हुए कैरोलिन पर तीखे तंज कसे गए।
- Written By: अक्षय साहू
कैरोलिन लेविट ने बच्ची को दिया जन्म (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran Congratulates Karoline Leavitt On Child’s Birth: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच मिडिल ईस्ट में पाकिस्तान की मध्यस्थता की बातचीत जारी है। इसी बीच ईरान ने सोशल मीडिया पर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट पर निशाना साधा है और कहा है कि उनके खून से रंगे हुए हैं। कैरोलिन ने हाल ही बेटी को जन्म दिया है।
कैरोलिन ने अपनी बेटी का नाम विवियाना उर्फ विवि रखा है। उन्हें इस पोस्ट पर ढेर सारी बधाइयां मिली। वहीं, मदर्स डे के मौके पर अलग-अलग देशों में ईरानी दूतावास ने कैरोलिन के पोस्ट को निशाना बनाकर कहा कि आपके हाथ मासूम बच्चों के खून से रंगे हैं।
ईरानी दूतावसों ने कैरोलिन पर साधा निशाना
इंडोनेशिया में ईरान के दूतावास ने कैरोलिन के पोस्ट को रिशेयर करते हुए लिखा कि, हर बच्चे को मां की गोद मिलनी चाहिए। हर मां को अभी भी अपने बच्चे को गोद में लेने का मौका नहीं मिलता। यह एक दुखद घटना है जिसे दुनिया को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Israel Secret Mission: इराक की धरती से ईरान को चुनौती देगा इजरायल, नए मिशन से बढ़ा युद्ध का खतरा
Cyber Attack: दुनिया भर के 9000 विश्वविद्यालयों पर साइबर हमला, शाइनीहंटर्स ने मांगी बिटकॉइन फिरौती
Miami Boat Explosion: अमेरिका के मियामी बोट धमाके में 11 लोग घायल, गैस लीक से हुआ बड़ा हादसा
जल्द खत्म होगी US Iran जंग! ट्रंप के एक इशारे से जंग रुकने की चर्चा तेज, मिडिल ईस्ट में बड़ी राहत
वहीं, हैदराबाद में ईरानी दूतावास ने मिनाब स्कूल में हुए हमले को लेकर कैरोलिन के पोस्ट पर कहा, बधाई हो! जैसा कि ईरानी कहते हैं, बेटी अपने माता-पिता के लिए भगवान का तोहफा होती है। मैं इस मौके पर आपको याद दिलाना चाहता हूं कि आपकी सेना ने मिनाब स्कूल को दो बार निशाना बनाया, जिसमें 168 स्टूडेंट्स मारे गए। यह दुखी मां कहती है कि उसके बेटे का सिर्फ एक जूता बचा है। दुख की बात है कि उसके शरीर के कोई निशान नहीं मिले।
कैरोलिन ने दूसरे बच्चे को दिया जन्म
कैरोलिन लेविट ने पोस्ट में लिखा, 1 मई को, विवियाना उर्फ विवि हमारे परिवार में शामिल हुई और हमारा दिल तुरंत प्यार से भर गया। वह बिल्कुल ठीक और स्वस्थ है और उसका बड़ा भाई अपनी नई छोटी बहन के साथ खुशी-खुशी जिंदगी में ढल रहा है। हम अपने खुशमिजाज न्यूबॉर्न बबल में हर पल का आनंद ले रहे हैं। मेरी प्रेग्नेंसी के दौरान प्रार्थनाएं करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया, मैंने सच में पूरे अनुभव के दौरान उन्हें महसूस किया। भगवान की कृपा बनी रहे।
यह भी पढ़ें- Israel Secret Mission: इराक की धरती से ईरान को चुनौती देगा इजरायल, नए मिशन से बढ़ा युद्ध का खतरा
दरअसल, अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी से जंग जारी है। ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB और स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले के दैरान मिनाब में एक ईरानी एलिमेंट्री स्कूल को भी निशाना बनाया गया। जिसमें कम से कम 175 लोग मारे गए थे। इसी पुष्टि खुद संयुक्त राष्ट्र ने अपनी रिपोर्ट में की थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि, हमले में मारे गए लोगों में अधिकांश बच्चे थे। जिनकी उम्र 7 से 12 के बीच थी।
