-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Karoline Leavitt Shots Fired Remark Whcd Shooting Incident Viral Video
आज रात गोलीबारी होगी!… ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी ने घटना से पहले ही कर दी थी ‘भविष्यवाणी’? देखें वायरल VIDEO
- Written By: अक्षय साहू
Gunshot in White House: व्हाइट हाउस डिनर में हुई फायरिंग से पहले कैरोलिन लेविट का "गोलियां चलेंगी" वाला बयान वायरल हुआ, जिसने सुरक्षा और इस भयावह घटना के बीच एक नई बहस को जन्म दिया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट (सोर्स- सोशस मीडिया)
Karoline Leavitt Shots Will Be Fired Remark: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर (WHCD) में हाल ही में हुई शूटिंग की घटना से पहले ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। इसी बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इस समारोह को लेकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और इसे देखने की अपील की।
वीडियो में लेविट ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप “गर्मी लाएंगे” और “गोलियां चलेंगी।” इस बयान ने सोशल मीडिया पर भारी चर्चा पैदा कर दी और कुछ लोगों ने इसे हल्के-फुल्के मजाक के रूप में लिया, जबकि अन्य इसे शूटिंग जैसी घटना के संदर्भ में चिंताजनक संकेत मान बैठे।
कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में शामिल हुए थे 2600 मेहमान
इस साल डिनर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ लगभग 2,600 लोग शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति फायरिंग करते हुए अंदर घुसने का प्रयास करने लगा। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और हमलावर को नियंत्रित कर लिया। गोलीबारी की आवाज सुनते ही लोग अपनी-अपनी टेबल के नीचे छिप गए।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका के बाइट ऑफ सिएटल फूड फेस्टिवल में चलीं गोलियां, 2 की मौत; मासूम सहित कई घायल
बर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!
रूस को NATO का करारा जवाब! रोमानिया ने F-16 से मार गिराया रूसी ड्रोन, 3 दिन में तीसरी घुसपैठ
रूस ने रद्द की सेंट पीटर्सबर्ग नेवी डे परेड, यूक्रेनी ड्रोन हमलों के डर से पुतिन का बड़ा फैसला, इंटरनेट भी ठप
🚨 JUST NOW: Karoline Leavitt calls on everyone to watch tonight because Donald Trump will bring the heat and there will be “shots fired” LET’S FREAKING GO 🔥 pic.twitter.com/GMkccJ7qvw — MAGA Voice (@MAGAVoice) April 25, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुए कैरोलिन लेविट के वीडियो के संदर्भ में कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस मजाक ने किसी तरह अप्रत्याशित घटना के लिए माहौल तैयार किया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि यह केवल हल्का-फुल्का मजाक था, और सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरी तरह लागू थे। इस घटना ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर और राजनीतिक समारोहों में सुरक्षा की अहमियत को फिर से उजागर कर दिया।
हमले के बाद क्या बोले ट्रंप?
हमले के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “डी.सी. में शाम अच्छी रही। सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट ने बहादुरी और तेजी से काम किया। शूटर को पकड़ लिया गया है। मैंने सुझाव दिया कि ‘शो चलता रहे’, लेकिन पूरी तरह से लॉ एनफोर्समेंट ही इस पर निर्णय लेगा। वे जल्द ही फैसला लेंगे। इसके बावजूद, शाम की योजना मूल रूप से अलग होगी।”
क्यों आयोजित की जाती है कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर?
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो वाशिंगटन डीसी में आयोजित किया जाता है। इसकी मेजबानी वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन करती है। इसमें पत्रकार, राजनेता, सरकारी अधिकारी और हॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियां एकत्रित होती हैं। यह समारोह प्रेस की स्वतंत्रता का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जाता है, पत्रकारिता के छात्रों के लिए छात्रवृत्तियां प्रदान करता है और राजनेताओं की हल्के-फुल्के अंदाज में रोस्टिंग (व्यंग्य) भी करता है।
Karoline leavitt shots fired remark whcd shooting incident viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका के बाइट ऑफ सिएटल फूड फेस्टिवल में चलीं गोलियां, 2 की मौत; मासूम सहित कई घायल
Jul 27, 2026 | 10:13 AM27 जुलाई का इतिहास : मिलान में गूंजा भारत का नाम, जसपाल राणा का 1994 का स्वर्णिम कारनामा
Jul 27, 2026 | 10:04 AMHealthy Indian Snacks: जंक फूड की क्रेविंग को कहें अलविदा, ट्राई करें ये 10 हेल्दी देसी स्नैक्स
Jul 27, 2026 | 10:04 AMखंडवा के पंधाना में 4 महीने से दहशत फैला रहा था तेंदुआ, वन विभाग ने किया कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Jul 27, 2026 | 09:55 AMमेदांता अस्पताल से जल्द डिस्चार्ज होंगे सोनम वांगचुक, लद्दाख जाने से पहले राजघाट पर बापू को देंगे श्रद्धांजलि
Jul 27, 2026 | 09:53 AMनवभारत संपादकीय: युवा आंदोलन की जीत या सरकार की हार? प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा सवाल
Jul 27, 2026 | 09:52 AMतेज प्रताप यादव पर कसता शिकंजा! मर्डर अटेम्प्ट समेत BNS की 12 धाराओं में फंसे, क्या अब होगी उम्रकैद?
Jul 27, 2026 | 09:47 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM













