10 मिनट में तबाही! ईरान की ‘अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी’ से इजरायल को खुली धमकी, मचा हड़कंप
Iran Khorramshahr-4 Missile: ईरान ने अपनी सबसे उन्नत बैलिस्टिक मिसाइल खोर्रमशहर-4 को अंडरग्राउंड ठिकानों में तैनात किया है जो महज 10-12 मिनट में इजरायल तक पहुंचकर भारी तबाही मचाने में सक्षम है।
- Written By: अमन उपाध्याय
इजरायल ईरान में युद्ध का खतरा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Israel Iran War Threat News In Hindi: मध्य-पूर्व में जारी भारी तनाव के बीच ईरान ने अपनी सैन्य शक्ति का एक ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी है। अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपनी सबसे उन्नत और खतरनाक लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, खोर्रमशहर-4 को पहली बार सार्वजनिक रूप से भूमिगत सैन्य ठिकानों में तैनात करते हुए दिखाया है।
महज 10-12 मिनट में इजरायल पर हमला
ईरानी रक्षा अधिकारियों और सरकारी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ के अनुसार, यह मिसाइल इतनी तेज है कि इसे दागे जाने के बाद इजरायल तक पहुंचने में केवल 10 से 12 मिनट का समय लगेगा। इसकी मारक क्षमता यानी रेंज 2,000 किलोमीटर बताई गई है।
मिसाइल की गति इसे और भी घातक बनाती है यह वायुमंडल के बाहर मैक-16 की अविश्वसनीय रफ्तार से चलती है और वायुमंडल में प्रवेश करते ही इसकी गति मैक-8 बनी रहती है। इतनी उच्च गति का मुख्य उद्देश्य दुश्मन की मिसाइल डिफेंस प्रणालियों को प्रतिक्रिया देने का मौका न देना है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप के चीन दौरे से पहले अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद करने वाली चीनी कंपनियों पर लगाया बैन
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
दक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
अंडरग्राउंड ‘मिसाइल सिटी’ में तैनाती
ईरान ने इस मिसाइल को देशभर में फैले अपने गुप्त अंडरग्राउंड मिसाइल शहरों में तैनात किया है। अधिकारियों का दावा है कि ये भूमिगत बेस न केवल मिसाइलों को दुश्मन के हवाई हमलों से सुरक्षित रखते हैं बल्कि किसी भी समय त्वरित जवाबी कार्रवाई के लिए भी तैयार रहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम ईरान की रणनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है जहां वह अब अपने रक्षात्मक रुख को आक्रामक रणनीति में बदल रहा है।
तकनीकी खासियतें और मारक क्षमता
खोर्रमशहर-4 केवल गति में ही तेज नहीं है बल्कि यह 1,500 किलोग्राम तक का भारी वारहेड ले जाने में भी सक्षम है। इसकी सटीकता को लेकर दावा किया गया है कि यह 30 मीटर के दायरे में अपने लक्ष्य को भेद सकती है। इसके अलावा, इसमें इंटरमीडिएट गाइडेंस सिस्टम और कम रडार क्रॉस-सेक्शन जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल हैं जो इसे रडार की नजरों से बचाने और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर का सामना करने में मदद करती हैं।
यह भी पढ़ें:- 2026 का सबसे बड़ा धमाका! इस्लामाबाद की ‘कसर-ए-खदीजतुल कुबरा’ मस्जिद में बिछीं लाशें; 70 से ज्यादा घायल
दुश्मनों को कड़ा संदेश
मिसाइल की यह तैनाती क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि ईरान किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। हालांकि, इस शक्ति प्रदर्शन से पश्चिम एशिया में शांति की कोशिशों को झटका लग सकता है।
