‘पीला चेहरा, पीले बाल वाला…’, ट्रंप के 800 फांसी रोकने के दावे पर भड़का ईरान, दी विनाशकारी सैन्य धमकी
Iran US Conflict: ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के 800 कैदियों की फांसी रोकने के दावे को 'सफेद झूठ' बताया है। ईरानी नेताओं ने ट्रंप को अपमानजनक शब्दों के साथ गंभीर सैन्य परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
- Written By: अमन उपाध्याय
ईरान अमेरिका तनाव, कॉन्सेप्ट फोटो
Iran US Tension News In Hindi: अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें ट्रंप ने कहा था कि उनके हस्तक्षेप के कारण ईरान ने 800 प्रदर्शनकारियों की फांसी रोक दी है। ईरान के शीर्ष प्रोसेक्यूटर मोहम्मद मोवाहितदी ने इस दावे को ‘सफेद झूठ’ करार देते हुए कहा कि न्यायपालिका ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है।
‘विदेशी निर्देश नहीं मानता हमारा तंत्र’
ईरान की न्यायपालिका की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘मिजान’ के माध्यम से मोवाहितदी ने स्पष्ट किया कि ईरान में शक्तियों का स्पष्ट विभाजन है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान की कोई भी संस्था विदेशी ताकतों या किसी दूसरे देश के राष्ट्रपति के निर्देशों पर काम नहीं करती है।
हालांकि, कुछ संकेत मिल रहे हैं कि यह आंकड़ा ईरान के विदेश मंत्रालय और अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ के बीच हुई बातचीत से निकला हो सकता है लेकिन न्यायपालिका ने किसी भी राहत की बात को नकार दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
OPEC और OPEC+ से बाहर निकलेगा UAE, होर्मुज संकट के बीच किया बड़ा ऐलान; तेल राजनीति में मची खलबली
Afghanistan: कुनार में पाकिस्तान का भीषण हवाई हमला: यूनिवर्सिटी और घरों को बनाया निशाना, 7 की मौत और 75 घायल
खुल गया है होर्मुज का रास्ता? युद्ध के बीच पहली बार निकला जापानी तेल टैंकर, क्या अब टलेगा ऊर्जा संकट
ड्रैगन की नई चाल से नेपाल में आक्रोश: चीन ने भोटेकोशी नदी पर बनाई दीवार, 1963 के समझौते की उड़ी धज्जियां
देश में इंटरनेट ब्लैकआउट और भीषण हिंसा
न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। देश पिछले दो हफ्तों से इंटरनेट ब्लैकआउट का सामना कर रहा है, जिसके बीच प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई में मौतों की संख्या 5,002 तक पहुंच गई है।
मानवाधिकार समूह ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी’ के आंकड़ों के मुताबिक, मरने वालों में 4,716 प्रदर्शनकारी, 43 बच्चे और 203 सरकारी समर्थक शामिल हैं। वहीं, अब तक 26,800 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। दूसरी ओर, ईरानी सरकार ने मौतों का आंकड़ा 3,117 बताया है, जिनमें से कई को ‘आतंकवादी’ करार दिया गया है।
समुद्र में बढ़ता सैन्य तनाव
इस राजनीतिक टकराव के बीच, अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी है। अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln अपने बेड़े के साथ हिंद महासागर की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि जरूरत पड़ी, तो अमेरिकी कार्रवाई ईरान की परमाणु साइटों पर हुए पिछले हमलों को ‘मूंगफली’ जैसा छोटा बना देगी।
यह भी पढ़ें:- शेख हसीना ने दिल्ली से भरी हुंकार, मोहम्मद यूनुस को बताया ‘हत्यारा’; बांग्लादेश को दी बड़ी चेतावनी
ईरानी नेता की अपमानजनक टिप्पणी और धमकी
ट्रंप की चेतावनियों के जवाब में ईरान के वरिष्ठ धार्मिक नेता मोहम्मद जवाद हाजी अली अकबरी ने ट्रंप की कड़ी निंदा की है। उन्होंने ट्रंप को ‘पीला चेहरा और पीले बालों वाला बदनाम व्यक्ति’ कहते हुए धमकी दी कि अगर अमेरिका ने कोई नुकसान पहुंचाया तो ईरान क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को अपना सटीक लक्ष्य बनाएगा। इसके साथ ही, ईरान ने अपनी रिवोल्यूशनरी गार्ड की शक्ति का प्रदर्शन करते हुए सैन्य ड्रोन के वीडियो जारी किए हैं और इजरायल को भी सीधे तौर पर चेतावनी दी है।
