Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मात्र 300 डॉलर में खरीदे आतंकवादी? ईरान का MI6 और मोसाद पर बड़ा आरोप, मस्जिदों पर हमले की खौफनाक साजिश बेनकाब

Mossad Agents In Iran: ईरानी सुरक्षा बलों ने ब्रिटिश एजेंसी MI6 और इजरायली मोसाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा है कि केवल 300 डॉलर देकर स्थानीय अपराधियों से मस्जिदों पर हमले और हत्याएं करवाई गईं।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 16, 2026 | 07:12 PM

ईरान में मोसाद एजेंट होने का दावा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Iran Protest News In Hindi: ईरान के सुरक्षा बलों ने हाल ही में एक चौंकाने वाला दावा किया है कि ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI6 (M16) और इजरायल की मोसाद मिलकर ईरान के भीतर अस्थिरता पैदा कर रही हैं।

इन एजेंसियों पर आरोप है कि वे स्थानीय स्तर पर भाड़े के आतंकवादियों और अपराधियों का इस्तेमाल कर रही हैं। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, इन विदेशी ताकतों ने ईरान की सड़कों पर आगजनी, तोड़-फोड़ और हत्याओं को अंजाम देने के लिए एक खौफनाक नेटवर्क तैयार किया है।

सोशल मीडिया बना भर्ती का हथियार

ईरानी खुफिया विभाग के अनुसार, मोसाद और अन्य एजेंसियां सीधे तौर पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को अपने जाल में फंसाती हैं। शुरुआत में उन्हें फोटो खींचने, रेकी करने या किसी खास जगह की जानकारी जुटाने जैसे छोटे-छोटे काम दिए जाते हैं जिसके बदले उन्हें मामूली रकम दी जाती है।

सम्बंधित ख़बरें

‘हर नया सुप्रीम लीडर मारा जाएगा…क्या नाम है फर्क नहीं पड़ता’, खामेनेई के बेटे को इजराइल की धमकी

कतर की ईरान को दो टूक चेतावनी: कहा- सभी सीमाएं लांघी, अब खाड़ी देश भी जंग में कूदने को तैयार

तेल अवीव में इजरायल के मिलिट्री हेडक्वार्टर पर ईरान ने बरसाए बम, IRGC ने बताया कैसे सफल हुआ ऑपरेशन

ईरान के साथ युद्ध ट्रंप की सबसे बड़ी गलती! ईरानी हमले पर बंटी अमेरिकी जनता, विदेश नीति को लेकर भी नाराजगी

धीरे-धीरे ये युवा बड़ी साजिशों का हिस्सा बन जाते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि मस्जिदों में आग लगाने और लक्षित हत्याएं करने जैसे जघन्य अपराधों के लिए स्थानीय अपराधियों को मात्र 300 डॉलर (करीब 27 हजार भारतीय रुपये) दिए गए।

पुराने ‘आतंकवादी सेल’ का खुलासा

यह पहली बार नहीं है जब ईरान ने ऐसे दावे किए हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि जून 2025 में भी एक बड़े ‘आतंकवादी सेल’ को पकड़ा गया था। उस दौरान पकड़े गए समूहों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और ड्रोन बरामद हुए थे। दावा किया गया था कि विदेशी ताकतें इन समूहों को ड्रोन और हथियारों की सप्लाई कर रही थीं ताकि भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा सके।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया और वर्तमान स्थिति

खामेनेई के देश में लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अब स्थिति कुछ शांत होती दिख रही है। एक ओर ईरान ने प्रदर्शनकारियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई है वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी फिलहाल हमला न करने का संकेत दिया है।

यह भी पढ़ें:- UN में भारत का प्रचंड प्रहार; कश्मीर राग अलापने पर पाकिस्तान को फिर लताड़ा, शहबाज-मुनीर के एजेंडे की निकली हवा

हालांकि, ईरान अपनी सड़कों पर हो रही हिंसा को लगातार विदेशी साजिश बता रहा है। इन गंभीर आरोपों पर फिलहाल ब्रिटेन या इजरायल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। विशेषज्ञ इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाने की कूटनीति के रूप में भी देख रहे हैं।

Iran claims mi6 mossad hired terrorists 300 dollars mosque attacks

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 07:12 PM

Topics:  

  • Iran Protest
  • Israel
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.