मिडिल ईस्ट में ईरान का कहर…दुबई के पास कुवैती तेल टैंकर पर दागी मिसाइलें, धूं-धूं कर जला जहाज, देखें VIDEO
US-Iran War: दुबई के पास कुवैती तेल टैंकर 'अल-साल्मी' पर ईरानी हमले से हड़कंप मच गया है। तेल से भरे इस जहाज में भीषण आग लग गई। हमले में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर भी संकट मंडरा रहा है।
- Written By: अक्षय साहू
दुबई में कुवैत के तेल टैंकर पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Iran Attack Kuwait Oil Tanker in Dubai: मिडिल ईस्ट में संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है और दोनों पक्षों की ओर से हमले जारी हैं। Iran भी जवाबी कार्रवाई में तेजी दिखा रहा है। इसी बीच खबर है कि ईरान की ओर से कुवैत को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले कुवैत के एक डीसैलिनेशन प्लांट पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो चुकी है।
अब कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (KPC) ने दावा किया है कि कुवैती क्रूड कैरियर “अल-साल्मी” पर ईरानी सेना ने हमला किया। बताया गया कि यह जहाज दुबई के पोर्ट के एंकरेज एरिया में खड़ा था, जब मंगलवार सुबह उस पर सीधा हमला हुआ।
हमले के बाद आग के गोले तब्दील हुआ जहाज
KPC के अनुसार, घटना के समय टैंकर पूरी तरह से तेल से भरा हुआ था। यह हमला 31 मार्च की देर रात करीब 12:10 बजे हुआ। हमले के कारण जहाज के बाहरी हिस्से (हुल) को भारी नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई। इससे आसपास के समुद्री क्षेत्र में तेल फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है। घटना के बाद आपातकालीन सेवाओं और फायर ब्रिगेड को तुरंत सक्रिय किया गया। टीमें संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर हालात को नियंत्रित करने और आग बुझाने में जुटी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
ईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
Iran is consistent in its promises According to media reports, a ship that attempted to exit the Strait of Hormuz without Iran’s permission was attacked. pic.twitter.com/hmUjCw7cMM — 🇷🇺 STANISLAV KRAPIVNIK 🇷🇺 (@STANISKRAPIVNIK) March 30, 2026
कॉर्पोरेशन ने बताया कि इस हमले में चालक दल का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ है। हालांकि जहाज को हुए नुकसान का विस्तृत तकनीकी आकलन किया जा रहा है। साथ ही पर्यावरण पर संभावित असर को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
कुवैत के वाटर डीसैलिनेशन प्लांट भी हमला
इससे पहले सोमवार को कुवैत के एक पावर और वाटर डीसैलिनेशन प्लांट पर भी हमला हुआ था, जिसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में मारे गए भारतीयों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। कुवैत की सरकारी समाचार एजेंसी केयूएनए के अनुसार, ऊर्जा मंत्रालय ने पुष्टि की कि हमले में प्लांट परिसर की एक इमारत को नुकसान पहुंचा।
यह भी पढ़ें- कंगाली में आटा गीला…ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान के गैस पाइपलाइन में धमाका, भुखमरी की कगार पर बलूचिस्तान
हालांकि ईरान ने इन हमलों से इनकार किया है। उसने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई Israel द्वारा की गई साजिश हो सकती है, ताकि इसका दोष ईरान पर डाला जा सके। ईरान के सैन्य कमांड खतम अल-अंबिया ने भी इस हमले में शामिल होने से इनकार किया है।
