इजरायल-अमेरिकी अटैक के बाद ईरान ने शुरू किया तांडव, एक साथ बोल दिया 7 देशों पर हमला, सामने आए तबाही के VIDEO
Middle East Tension: मिडिल-ईस्ट एक बार फिर सुलग उठा है। शनिवार को ईरान पर हुए इजरायल-अमेरिकी हमले के बाद देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने दुनिया को अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
बहरीन में ईरानी हमले का वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Israel-Iran War: मिडिल-ईस्ट एक बार फिर सुलग उठा है। शनिवार को ईरान पर हुए इजरायल और अमेरिकी हमले के बाद देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने दुनिया को अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ईरान ने हमले के जवाब में एक साथ सात देशों पर अटैक कर दिया है।
ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इजरायल के साथ सउदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत और बहरीन को भी निशाना बनाया है। टाइम्स ऑफ इजरायल के हवाले से बताया जा रहा है कि बहरीन में अमेरिकी एयरबेस पर हमले की चेतावनी जारी करते हुए एयर रेड सायरन चालू किए गए हैं। इसके साथ ही अरबी मीडिया रिपोर्ट्स ने भी बताया है कि बहरीन की राजधानी मनामा में धमाके की आवाज सुनी गई और आसमान में धुएं का गुबार देखा गया है।
🚨🇧🇭बहरीन में अमेरिकी बेस पर ईरानी मिसाइल के कथित हमले का वीडियो, हालांकि विवरण अभी साफ़ नहीं हैं https://t.co/cXHvoj8knL pic.twitter.com/EUQZzEPccZ — Sputnik हिंदी (@SputnikHindi) February 28, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Trump Kennedy Center: ट्रंप कैनेडी सेंटर से हटेगा डोनाल्ड ट्रंप का नाम, वाशिंगटन कोर्ट का आदेश
Virginia Accident: अमेरिका के वर्जीनिया में बस की 6 कारों से भयंकर टक्कर, 5 की मौत और 37 घायल
Iran Nuclear Deal: ट्रंप का ईरान न्यूक्लियर डील पर बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा
घर लौट रहे US सैनिक, ट्रंप ने होर्मुज से हटाया ब्लॉकेड…ईरान पर अंतिम फैसला लेने जा रहा अमेरिका
ईरान ने बहरीन में नेवल सपोर्ट एक्टिविटी (NSA) में US नेवी के 5वें फ्लीट के हेडक्वार्टर पर हमला बोला है। ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से मिसाइल US नेवी के 5वें फ्लीट के हेडक्वार्टर पर गिरी है।
Footage of an Iranian ballistic missile slamming into the headquarters of the US Navy’s 5th Fleet at Naval Support Activity (NSA) Bahrain earlier today.#Israel #Iran #BreakingNews pic.twitter.com/vERHYTB5YJ — IntelFocus (@Intel_Focus) February 28, 2026
ईरान ने किन 7 देशों पर किया अटैक?
ईरान ने जिन सात देशों को निशाना बनाया है उनमें इजरायल के अलावा कतर, बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन और अबू धाबी शामिल हैं। राहगीरों ने इन हमलों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए हैं। हमलों के वीडियो बहुत डरावने हैं, जिनमें आग और धुएं के गुबार साफ दिख रहे हैं।
हमले के बाद बंद किए एयरस्पेस
ईरानी हमले के बाद कतर और यूएई ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। एयरस्पेस क्लोजर की वजह से कतर एयरवेज की फ्लाइट्स अस्थायी रूप से सस्पेंड की गई हैं। गौरतलब है कि ईरान ने कतर और UAE में भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया है।
यह भी पढ़ें: इजरायल ने ईरान के खिलाफ किया जंग का ऐलान…तेहरान के कई इलाकों रिहायशी पर किया हमला, मची चीख पुकार- VIDEO
इजरायल ने देश में घोषित की इमरजेंसी
ईरान की तरफ से किए गए जवाबी हमले के बाद इजरायल ने देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नागरिकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बयान में नागरिकों से दिशा‑निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है और हालात सामान्य होने तक अस्थायी रूप से शैक्षिक संस्थानों, सार्वजनिक सभाओं और गैर‑आवश्यक कार्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है।
