इजरायल ने ईरान के खिलाफ किया जंग का ऐलान...तेहरान के कई रिहायशी इलाकों पर किया हमला, मची चीख पुकार- VIDEO

Israel-Iran War: इजरायल काट्ज ने घोषणा की कि इजरायल ने ईरान के खिलाफ प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक शुरू की है और संभावित मिसाइल व ड्रोन हमलों के मद्देनज़र देशों में विशेष आपातकाल लागू किया गया।
Israel Attack Iran
इजरायल ने इराक पर हमला किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Israel Launches Attack On Iran: इजरायल के रक्षा मंत्री काट्ज ने घोषणा की कि इजरायल ने ईरान के खिलाफ एक ड्रोन हमला किया है। उनके अनुसार, यह कदम देश के सामने मौजूद बढ़ते खतरों को निष्क्रिय करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने बताया कि इस सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर पूरे देश में विशेष और तत्काल आपातकाल लागू कर दिया गया है।

रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी कि इस कार्रवाई के जवाब में इजरायल और उसकी नागरिक आबादी पर मिसाइल तथा ड्रोन हमलों की आशंका है।  इसी संभावना को देखते हुए, सिविल डिफेंस कानून के तहत अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए उन्होंने पूरे देश में होम फ्रंट पर विशेष आपातकाल लागू करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। सरकार ने नागरिकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की है, ताकि संभावित हमलों से जान-माल की हानि को न्यूनतम रखा जा सके।

IDF ने पूरे देश में लागू किया आपातकाल

इजरायल कैट्ज ने ईरान पर देश के पहले हमले की घोषणा के बाद इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने पूरे देश में "एजुकेशनल एक्टिविटीज, इकट्ठा होने और काम की जगहों पर रोक" लगाने का निर्णय लिया। IDF ने यह भी बताया कि कुछ ही मिनटों में पूरे देश में सायरन बजने लगे थे, जो संभावित हमले की चेतावनी थी। इसके साथ ही, नागरिकों को "सेलुलर डिवाइस को सुरक्षित जगहों के पास रखने" के लिए पहले से ही इंस्ट्रक्शन दिए गए थे। इजरायली सरकार ने इसके अलावा हवाई क्षेत्र पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

IDF ने इस बारे में कहा कि यह एक प्रोएक्टिव अलर्ट था, जिसका उद्देश्य जनता को इजरायल की ओर मिसाइल दागे जाने की संभावना से पहले ही तैयार करना था। इस चेतावनी के तहत, IDF ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया। यह कदम ईरान के खिलाफ किए गए हमले के संदर्भ में लिया गया था, जिसे रक्षा मंत्री ने "खतरों को दूर करने" के लिए जरूरी बताया था।

सुरक्षा कारणों से किया गया हमला

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल कैट्ज ने इमरजेंसी की स्थिति घोषित की और यह स्पष्ट किया कि हमला सुरक्षा कारणों से किया गया। इजरायल की मिलिट्री ने इसे एक सुरक्षा अलर्ट माना, ताकि संभावित मिसाइल हमले के दौरान नागरिक सुरक्षित रह सकें। माना जा रहा है कि ईरान इस हमले के बाद चुप नहीं बैठने वाला वो किसी भी वक्त जवाबी कार्रवाई कर सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com