ईरान पर अमेरिका का डबल गेम! बातचीत से हल न निकलने पर युद्ध के लिए तैयार ट्रंप, परमाणु मुद्दे पर सख्ती

Iran-US War: ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान फिर चर्चा में है। उन्होंने साफ कहा है कि तेहरान के लिए बातचीत और युद्ध दोनों के रास्ते खुले हैं। ईरान जो चाहेगा अमेरिका वो करेगा।
Iran Peace Conditions For US
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Iran Amrica War: पूरी दुनिया के लिए ईरान और अमेरिका का टकराव मुश्किल पैदा कर दिया है। अवरोध के बीच एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा एक तरफ जहां तेहरान को कड़ी चेतावनी दी गई है, तो वहीं दूसरी ओर सीधी बातचीत का दरवाजा खुला रखने के संकेत भी दिया गया हैं। 5 अक्टूबर को पत्रकारों के सवाल पर ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ सीधी बातचीत के लिए हमेशा तैयार हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। देशों के बीच युद्धविराम और बातचीत के कई प्रयास हुए, लेकिन समझौते की शर्तों को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई मतभेद दूर नहीं हो सके। दोनों देश के बीच जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए कतर और अन्य देशों ने ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की भूमिका भी सामने आई है।

तेहारान अपनी शर्तों पर बातचीत के लिए तैयार

अमेरिका ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगा चुका है। टकराव के बाद से ही तेहरान को भी भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ईरान भी बातचीत के द्वारा हल निकालने का प्रयास कर रहा है। लेकिन तेहरान अपनी प्रमुख शर्तों पर कायम है और अमेरिकी दबाव को लेकर लगातार कड़ा रुख अपना रहा है।ईरानी सैन्य अधिकारियों का कहना है कि यदि अमेरिका सैन्य कार्रवाई की ओर बढ़ता है तो ईरान जवाब देने के लिए तैयार है

Iran Peace Conditions For US
नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा, एयर फोर्स चीफ समेत 32 लोगों की मौत,राष्ट्रपति ने किया 3 दिन के शोक का ऐलान

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज महत्वपूर्ण

ईरान और अमेरिका के बीच जारी टकराव के घटनाक्रम में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों में से एक बना हुआ है। ईरान ने इसके संचालन को कई शर्तों से जोड़ रखा है, जबकि अमेरिका इसे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानता है। इस जलमार्ग को लेकर तनाव का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक बाजारों पर पड़ रहा है। भारत के लिहाज से भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज महत्वपूर्ण है।

Iran Peace Conditions For US
Trump vs Iran: धमकी देने वाले बड़ी मुश्किल में हैं! ट्रंप ने ईरान को दी भारी कीमत चुकाने की चेतावनी

बातचीत से हल न निकलने पर सैन्य कार्रवाई-ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान के साथ युद्ध को लेकर पहले भी संकेत दे चुके हैं कि अगर बातचीत से समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका सैन्य विकल्प पर लौट सकता है। दूसरी तरफ ईरान भी सैन्य तैयारी बढ़ाने की बात कर रहा है। ऐसे में ट्रंप का ताजा बयान दोनों देशों के बीच कूटनीति और टकराव, दोनों संभावनाओं को एक साथ सामने रखता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com