नाइजीरिया में बड़ा विमान हादसा, एयर फोर्स चीफ समेत 32 लोगों की मौत,राष्ट्रपति ने किया 3 दिन के शोक का ऐलान

Nigerian Air Force ATR-42 Crash: नाइजीरिया में एयर फोर्स का ATR-42 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 32 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
Plane Crash in Nigeria
नाइजीरिया में वायु सेना का प्लेन क्रैश (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Plane Crash in Nigeria: नाइजीरिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सोमवार को देश में एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जिसमें 32 लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक दुर्घटना पर नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने गहरा दुख व्यक्त किया है और तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। यह हादसा हाल के वर्षों में नाइजीरिया की सबसे बड़ी हवाई दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में एयर स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल संडे केल्विन अनेके समेत कुल 32 लोगों की मौत हुई है। बताया गया कि विमान सोमवार सुबह यात्रियों को लेकर दक्षिणी नाइजीरिया के बेनिन शहर से देश के आर्थिक केंद्र लागोस के लिए नियमित मिशन पर रवाना हुआ था। सुबह करीब 9 बजे स्थानीय समय के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य के इग्बोकोडा में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नाइजीरियाई वायु सेना ने बयान जारी कर हादसे की जानकारी दी।

नाइजीरिया में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने नाइजीरियाई वायु सेना को दुर्घटना के कारणों की तत्काल और विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि विमान हादसे की वजह का पता लगाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Plane Crash in Nigeria
ब्लैक सी में जहाज पर ड्रोन हमला, कैप्टन की मौत और भारतीय क्रू घायल, 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि दुर्घटना में 25 यात्रियों और 7 क्रू सदस्यों की मौत हुई है। राष्ट्रपति टिनुबू ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि यह देश और उसकी सेनाओं के लिए बेहद दुखद समय है।

प्लेन क्रैश में 32 लोगों की मौत

राष्ट्रपति ने हादसे में जान गंवाने वाले वायु सेना के कर्मियों के सम्मान में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। साथ ही पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का निर्देश भी दिया गया है। वायु सेना के बयान के मुताबिक, ATR-42 विमान एक नौसैनिक अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप विमान है, जिसमें एक साथ 30 से 50 यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है।

Plane Crash in Nigeria
गाजा में खत्म होनी चाहिए लड़ाई, UN के महासचिव की सभी पक्षों से अपील, तीसरी बरसी को लेकर कही बड़ी बात

इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नदी के पास लोगों की भीड़ नजर आ रही है, जबकि बचावकर्मी नाव के जरिए घटनास्थल के आसपास तलाश करते दिखाई दे रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com