Trump vs Iran: धमकी देने वाले बड़ी मुश्किल में हैं! ट्रंप ने ईरान को दी भारी कीमत चुकाने की चेतावनी

Donald Trump Warning Iran Threat UK: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन में मिली धमकियों के बाद ईरान को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि धमकी देने वालों की पहचान हो चुकी है और वे बड़ी मुश्किल में हैं।
U.S. President Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोर्स- IANS
Published on: 
Updated on: 

Donald Trump Statements Fuel Petrol Prices War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन में मिली सुरक्षा धमकियों को लेकर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान को सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि यूके (UK) में अमेरिकी सैन्य संपत्तियों को मिली धमकियों के पीछे ईरान का हाथ पाया जाता है, तो उसे 'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।' इन धमकियों के बाद अमेरिका ने एहतियातन ब्रिटेन से अपने कुछ रणनीतिक बमवर्षक विमानों को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन को यह अच्छी तरह पता है कि इन धमकियों के पीछे कौन लोग हैं और अब वे भारी मुसीबत में पड़ने वाले हैं। वैश्विक तनाव और मिडिल ईस्ट की स्थिति पर बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि वे ईरान के साथ सीधी बातचीत के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने ब्रिटेन को अमेरिकी बलों के लिए पूरी तरह सुरक्षित बताया।

ट्रंप- दुश्मनों को पकड़ेंगे और हराएंगे

पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कई बार ईरान का जिक्र किया। उनसे अमेरिकी बमवर्षक विमानों को दूसरी जगह भेजने, मिडिल ईस्ट में तनाव, ऊर्जा आपूर्ति और फ्लाईदुबई से जुड़ी एक घटना के बारे में सवाल पूछे गए।

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या किसी खास खतरे की वजह से अमेरिका ने अपने बमवर्षक विमानों को ब्रिटेन से हटाया, तो उन्होंने पुष्टि की कि कुछ धमकियां मिली थीं। ट्रंप ने कहा, "कुछ धमकियां थीं। दुश्मन को मौका देने के बजाय हम उसे पकड़ेंगे और हराएंगे। हमें अपने विमानों को वहां छोड़ने की क्या जरूरत है? इसलिए हमने उन्हें थोड़ा इधर-उधर कर दिया, बहुत दूर नहीं।"

डोनाल्ड ट्रंप ने धमकियों को लेकर क्या दिया जवाब?

हालांकि, शुरुआत में ट्रंप ने यह नहीं बताया कि इन धमकियों के पीछे कौन था। बाद में उनसे पूछा गया कि क्या ईरान के ब्रिटेन में लड़ाकू ड्रोन लाने का खतरा था और क्या इसी वजह से अमेरिकी सैन्य संसाधनों को दूसरी जगह भेजा गया।

इस पर ट्रंप ने कहा, "मैं आपको यह नहीं बता सकता, लेकिन अगर उन्होंने ऐसा किया है तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।" इसके बाद ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों को पता है कि धमकी के पीछे कौन लोग थे।

ट्रंप- हमें धमकी देने वाले लोग मुश्किल में हैं

उन्होंने कहा, "हमें एक धमकी मिली थी। अगर हमें धमकी दी जा रही है, तो हम अपने सैन्य संसाधनों को दूसरी जगह भेज सकते हैं और इससे खतरा कुछ कम हो जाता है। हमें यह भी पता है कि धमकी देने वाले लोग कौन हैं और अब वे बड़ी मुश्किल में हैं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या ब्रिटेन अभी भी अमेरिकी बलों के लिए सुरक्षित है, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि हां। आपके नए प्रधानमंत्री के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं।" जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या वह ईरान के साथ सीधी बातचीत के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने कहा, "हां, हमेशा।"

U.S. President Donald Trump
दोस्त के बेटे की जीत पर फिसले ट्रंप, ब्राजील की जगह भारत में करवा दिया राष्ट्रपति चुनाव, ऑनलाइन हुई बेइज्जती

ईरान का किया जिक्र

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि एयरलाइन से जुड़ी इस कथित आतंकी घटना के पीछे ईरान था, तो ट्रंप ने कहा, हां, मुझे ऐसा लगता है। व्यक्तिगत तौर पर मैं यही मानता हूं। हालांकि, इस बातचीत के दौरान ट्रंप ने अपने आरोप के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया और न ही ज्यादा जानकारी साझा की।

तेल और ईंधन की कीमतों के साथ रूसी रिफाइनरियों पर हमलों के असर की बात करते हुए भी ट्रंप ने ईरान का जिक्र किया। उन्होंने कहा, पेट्रोल की कीमतें बहुत तेजी से नीचे आ रही हैं। जब युद्ध खत्म होगा, तो ये कीमतें बहुत तेजी से गिरेंगी और युद्ध बहुत जल्द खत्म होने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com