Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंडोनेशिया में बड़ा विमान हादसा! बोर्नियो के जंगलों में गिरा हेलीकॉप्टर, सभी 8 लोगों की मौत

Indonesia के बोर्नियो द्वीप पर एक भीषण हेलीकॉप्टर हादसे में सभी आठ लोगों की मौत हो गई। एयरबस H130 मॉडल का यह हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के पांच मिनट बाद ही क्रैश हो गया।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 17, 2026 | 12:47 PM

इंडोनेशिया में हेलीकॉप्टर क्रैश (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Helicopter Crashes in Indonesia: इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर एक दर्दनाक हादसे में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर Airbus H130 मॉडल का था और इसे पीटी मैथ्यू एयर नुसंतारा संचालित कर रही थी। हेलीकॉप्टर ने गुरुवार को वेस्ट कलिमंतान प्रांत के मेलावी जिले से उड़ान भरी थी और यह कुबु राया जिले में स्थित एक पाम ऑयल प्लांटेशन की ओर जा रहा था।

बताया गया कि उड़ान भरने के मात्र पांच मिनट बाद ही हेलीकॉप्टर का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया, जिससे तुरंत अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसमें कई एजेंसियों को लगाया गया।

दो क्रू मेंबर सहित आठ लोगों की मौत

नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी और परिवहन मंत्रालय के अनुसार, खोजी टीमों ने बाद में सेकाडाऊ जिले के घने जंगलों में हेलीकॉप्टर के मलबे का पता लगाया। मलबा मिलने के बाद वहां से दो क्रू मेंबर और छह यात्रियों के शव बरामद किए गए। मृतकों में एक मलेशियाई नागरिक भी शामिल था।

सम्बंधित ख़बरें

क्या मैं आतंकवादी हूं…? पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट से पूछा, अग्रिम जमानत बढ़ाने से अदालत का इनकार

होर्मुज को दोबारा खुलवाएगा यूरोप, ब्रिटेन और फ्रांस ने बुलाया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, ट्रंप को नहीं दिया न्योता

लगातार तीसरी बार निर्विरोध राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, PM मोदी-खरगे ने दी बधाई

 युद्ध के बीच US का फैसला: हथियारों की कमी दूर करने के लिए जीएम और फोर्ड बनाएंगी सैन्य उपकरण

All eight people on board a helicopter were killed after it crashed in a remote region of Indonesia’s West Kalimantan province, authorities confirmed on Friday. The aircraft, identified as an Airbus H130, went down in Sekadau regency after losing contact with air traffic control… pic.twitter.com/AiLEDGfE6u — News.Az (@news_az) April 17, 2026

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य वजह से हुई। दुर्घटना स्थल घने जंगलों के बीच होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं।

इंडोनेशिया में आए दिन होते रहते हैं हादसे

इंडोनेशिया (Indonesia) जिसकी आबादी लगभग 27 करोड़ है, दुनिया के सबसे बड़े द्वीपसमूह देशों में से एक है। यहां का भौगोलिक विस्तार और कई दूर-दराज के इलाकों में सीमित बुनियादी ढांचा होने के कारण हवाई और समुद्री परिवहन पर काफी निर्भरता रहती है।

यह भी पढ़ें-  युद्ध के बीच US का फैसला: हथियारों की कमी दूर करने के लिए जीएम और फोर्ड बनाएंगी सैन्य उपकरण

हालांकि, देश में समय-समय पर विमान, हेलीकॉप्टर और फेरी हादसे सामने आते रहते हैं, जो सुरक्षा मानकों और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं। इस ताजा हादसे ने एक बार फिर इंडोनेशिया में परिवहन सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।  इंडोनेशिया (Indonesia) में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और कमजोर निगरानी इन हादसो की एक बड़ी वजह है। सरकार पर सुरक्षा मानकों को सख्त करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दबाव बढ़ रहा है।  

Indonesia borneo helicopter crash kills 8 people in accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2026 | 12:46 PM

Topics:  

  • Helicopter Crash
  • Helicopter Crashed
  • Indonesia
  • Latest News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.