Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, कहा- यह सम्मान गहरी मित्रता का प्रतीक

भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया गया। भारतीय राष्ट्रपति को मिलने वाला सम्मान फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सम्मानित होने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह सम्मान भारत और फिजी के बीच गहरी मित्रता का प्रतीक है। जानकारी के लिए बता दें कि फिजी के बाद मुर्मू न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते के लिए रवाना होंगी।

  • Written By: शुभम पाठक
Updated On: Aug 06, 2024 | 10:39 AM

द्रौपदी मुर्मू की फिजी यात्रा (सोर्स:-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सुवा: भरतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अभी अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में फिजी की राजधानी सुवा में हैं। जहां फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मावलीली काटोनिवेरे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम ने भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया।

भारतीय राष्ट्रपति को मिलने वाला सम्मान फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सम्मानित होने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह सम्मान भारत और फिजी के बीच गहरी मित्रता का प्रतीक है। जानकारी के लिए बता दें कि फिजी के बाद मुर्मू न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते के लिए रवाना होंगी।

फिजी में राष्ट्रपति मुर्मू का भव्य स्वागत

तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में फिजी पहुंची भारतीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का फिजी एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ जहां फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका ने सुवा पहुंचने पर द्रौपदी मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया। फिजी के बाद राष्ट्रपति न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते जाएंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की फिजी और तिमोर-लेस्ते की पहली यात्रा है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मू ने INS वाघशीर पर की समुद्री यात्रा, कितनी खास है ये पनडुब्बी?

राष्ट्रपति मुर्मू का आज से झारखंड दौरा, कई रूट पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

निजी कंपनी के लिए खुल गए न्यूक्लियर सेक्टर के रास्ते, राष्ट्रपति मुर्मू ने SHANTI बिल को दी मंजूरी

Putin India Visit: राष्ट्रपति मुर्मू ने डिनर में भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को किया मजबूत

ये भी पढ़ें:-जनता भड़कती है तो दहल उठता है सिंहासन, वीडियो व तस्वीरों से देखें बांग्लादेश में हो रहे बर्बरता का खौफनाक मंजर

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी

वहीं इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने रविवार को बताया कि एक्ट ईस्ट नीति को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा पर रवाना हो गई हैं। पहले चरण में राष्ट्रपति फिजी की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। इस यात्रा से दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंध और मजबूत होंगे। राष्ट्रपति फिजी की संसद को भी संबोधित करेंगी। उनका भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करने का भी कार्यक्रम है।

ये भी पढ़ें:- ठाणे: फ्लैट से बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Indian president draupadi murmu received fijis highest civilian award said this honor is a symbol of deep friendship

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2024 | 10:38 AM

Topics:  

  • Draupadi Murmu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.