-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Mutilated Body Of An Elderly Man Recovered From A Flat Police Investigating
ठाणे: फ्लैट से बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- Written By: राहुल गोस्वामी
ठाणे शहर में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक बुजुर्ग अपने फ्लैट में मृत मिला है।मौत का समय और कारण पता नहीं चल सका है। पड़ोसियों को फ्लैट से दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो - गुगल इमेज
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक बुजुर्ग बीते सोमवार देर रात अपने फ्लैट में मृत मिला है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि फिलहाल मौत का समय और कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यासीन तड़वी ने बताया कि देर रात 12:26 बजे स्थानीय अग्निशमन केंद्र को सिद्धेश्वर तालाब के पास हंस नगर इलाके में स्थित एक फ्लैट में एक बुजुर्ग का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।
उन्होंने कहा कि दमकल विभाग और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तथा बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। तड़वी के अनुसार, पड़ोसियों ने पहले ही फ्लैट का दरवाजा तोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों को फ्लैट से दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया था। तड़वी के मुताबिक, मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसके मौत के कारणों की जांच की जा रही है। तड़वी ने यह भी बताया कि मौके पर पहुंची नौपाड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
इंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
यहां पढ़ें- नागपुर: मौदा में सीमेंट फैक्ट्री में भयंकर ब्लास्ट, 1 की दर्दनाक मौत, 6 घायल
जानकारी गें कि मुंबई में ही बीते 5 अगस्त को पुलिस ने 1 व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने, शव को ट्रॉली बैग में भरकर उसे ठिकाने लगाने के लिए 2लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि दोनों आरोपी मूक-बधिर हैं जबकि मृतक भी मूक-बधिर था और वे आपस में एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस ने चार घंटे के भीतर ही मामले का खुलासा कर दिया था।
घटना उस समय सामने आई जब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक सिपाही ने प्लेटफॉर्म संख्या 11 पर एक व्यक्ति को बड़े ट्रॉली बैग के साथ देखा। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया और बैग की तलाशी लेने पर शव बरामद हुआ। इस जांच में पता चला कि शव सांताक्रूज के कलिना के रहने वाले अरशद अली सादिक अली शेख का था।
यहां पढ़ें- पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के आरोपों पर DCM फडणवीस का तंज- झूठ बोले कौवा कटे
दादर रेलवे पुलिस ने बताया था कि, “व्यक्ति की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या की गई थी। चूंकि हत्या पाइधोनी में हुई थी इसलिए मामले को वहां स्थानांतरित कर दिया गया” उन्होंने बताया कि दादर स्टेशन पर हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम जय प्रवीण चावड़ा है, जबकि सह-आरोपी शिवजीत सुरेंद्र सिंह को पड़ोसी ठाणे के उल्हासनगर से पकड़ा गया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Thane mutilated body of an elderly man recovered from a flat police investigating
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM










