Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मां बनी कातिल! अमेरिका में भारतीय मूल की महिला ने अपने ही दो बेटों की कर दी हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Indian Woman Kills Sons US: अमेरिका के न्यू जर्सी में 35 वर्षीय भारतीय मूल की प्रियाथर्सिनी नटराजन को अपने 5 और 7 साल के दो बेटों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 15, 2026 | 04:37 PM

अमेरिका में भारतीय मूल की महिला ने अपने ही बेटों की कर दी हत्या, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

US News In Hindi: अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य के हिल्सबोरो टाउनशिप से एक ऐसी खबर आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहां रहने वाली भारतीय मूल की 35 वर्षीय महिला प्रियाथर्सिनी नटराजन को अपने ही दो छोटे बेटों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोमरसेट काउंटी के प्रॉसिक्यूटर जॉन मैकडॉनल्ड के अनुसार, यह पूरी घटना 13 जनवरी 2026 की शाम को उजागर हुई।

पिता ने घर लौटकर देखा भयावह मंजर

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी तब मिली जब बच्चों के पिता काम से घर लौटे। शाम करीब 6:45 बजे उन्होंने आपातकालीन नंबर 911 पर कॉल किया और घबराते हुए पुलिस को सूचना दी कि उनके 5 और 7 साल के बेटे बेडरूम में बेहोश पड़े हैं। पिता ने अपनी पत्नी पर शक जाहिर करते हुए पुलिस से कहा कि बच्चों की इस हालत के लिए उनकी पत्नी ही जिम्मेदार है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां उन्हें बच्चों के माता-पिता दोनों घर पर ही मिले।

बचाने की कोशिशें रहीं नाकाम

मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने बच्चों की जान बचाने के लिए हर संभव ‘लाइफ-सेविंग मेजर्स’ अपनाए लेकिन मासूमों के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। अंततः दोनों बच्चों को घटना स्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के बाद प्रियाथर्सिनी नटराजन को हिरासत में ले लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

रूस कर सकता है परमाणु हमला! रडार पर लॉक हैं ये बड़े देश, पुतिन के सलाहकार के बयान से दुनिया में बढ़ी टेंशन

ट्रंप के ग्रीनलैंड प्लान से खतरे में NATO! राष्ट्रपति मैक्रों ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, कई देश उतरे मैदान में

थाईलैंड में ‘मौत’ बनकर गिरी क्रेन! 24 घंटे में दूसरा खौफनाक हादसा, एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों के उड़े परखच्चे

दुबई भागने की तैयारी में खामेनेई! बेटे ने भेजे 1.5 बिलियन डाॅलर, ईरान में अब तक 12 हजार लोगों की मौत

फर्स्ट-डिग्री मर्डर की धाराएं

आरोपी महिला नटराजन पर कानून का शिकंजा कस गया है। उन पर दो मामलों में फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही, उन पर थर्ड-डिग्री अपराध के तहत गैरकानूनी मकसद से हथियार रखने का भी आरोप है। फिलहाल आरोपी महिला को सोमरसेट काउंटी जेल में रखा गया है, जहां वह अपनी कानूनी सुनवाई का इंतजार कर रही है।

जांच में जुटीं कई एजेंसियां

अमेरिका में इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। हिल्सबोरो टाउनशिप पुलिस के जासूस, सोमरसेट काउंटी प्रॉसिक्यूटर ऑफिस की मेजर क्राइम्स यूनिट और क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन यूनिट घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:- रूस कर सकता है परमाणु हमला! रडार पर लॉक हैं ये बड़े देश, पुतिन के सलाहकार के बयान से दुनिया में बढ़ी टेंशन

बच्चों की मौत के सटीक कारण और तरीके का पता लगाने के लिए न्यू जर्सी नॉर्दर्न रीजनल मेडिकल एग्जामिनर के कार्यालय द्वारा पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हालांकि अब तक बच्चों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन इस घटना ने स्थानीय प्रवासी भारतीय समुदाय में डर और दुख का माहौल पैदा कर दिया है।

Indian origin woman priyatharshini natarajan arrested murder sons new jersey hillsborough

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 15, 2026 | 04:37 PM

Topics:  

  • America
  • America News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.