Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गाजा में मातम के बीच बरपा कहर, जनाजे पर इजरायली हमले से 7 की मौत; 22 लोग घायल

Gaza Funeral Attack: गाजा के नुसेरात शरणार्थी शिविर में एक जनाजे को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में 7 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए हैं।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 18, 2026 | 09:10 AM

गाजा में इजरायल का हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Israel Gaza Funeral Attack Nuseirat Refugee Camp: गाजा पट्टी में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इजरायली सेना ने नुसेरात शरणार्थी शिविर के पास एक जनाजे को निशाना बनाकर हवाई हमला है। इस भीषण हमले में कम से कम सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

नुसेरात स्थित ‘अवदा अस्पताल’ के अधिकारियों ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि ये लोग शुक्रवार को हुए एक अन्य हमले में मारे गए व्यक्ति को दफनाने जा रहे थे। फिलहाल इजरायली सेना की ओर से इस विशिष्ट हमले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

सीजफायर के बावजूद जारी है मौतों का तांडव

हैरानी की बात यह है कि इजरायल और हमास के बीच अक्टूबर में युद्ध रोकने के लिए एक सीजफायर समझौता हुआ था। हालांकि, आंकड़ों की मानें तो यह समझौता केवल कागजों तक ही सीमित नजर आ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

US Attack Iran: अमेरिका ने चाबहार में ईरानी निगरानी टावर किया तबाह, ओमान की खाड़ी में बड़ी कार्रवाई

देखते ही देखते मलबे में समा गईं इमारतें, चीन के चोंगकिंग में लैंडस्लाइड से 8 की मौत; रेस्क्यू जारी

मिडिल ईस्ट में महाविनाश! ईरान ने मार गिराया 3.4 करोड़ डॉलर का अमेरिकी MQ-9 ड्रोन, होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद

US-Iran जंग के खौफ से कांपा कुवैत! सुरक्षा के लिए थाम रहा पाकिस्तान का हाथ, सऊदी अरब जैसी डिफेंस डील की तैयारी

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस तथाकथित सीजफायर के लागू होने के बाद से अब तक 1,123 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मारे गए लोगों में महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे अधिक है।

You are witnessing the killing of eight innocent people, with their blood flowing through the streets of Gaza. An Israeli drone struck mourners attending a funeral in Nuseirat camp today, killing eight Palestinians and injuring 20 others. The funeral was being held for a man who… pic.twitter.com/2n1jV0DUDi — Ounka (@OunkaOnX) July 18, 2026

संयुक्त राष्ट्र के गंभीर आरोप

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी इस युद्ध को लेकर तीखी बहस छिड़ी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र की एक स्वतंत्र जांच में इजरायली सेना पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि गाजा में फिलिस्तीनी बच्चों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

दूसरी ओर, इजरायल इन आरोपों को खारिज करता रहा है। अधिकारियों ने बताया है कि उनके सैन्य हमले हमास और अन्य सशस्त्र समूहों द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन और सैनिकों पर की गई गोलीबारी का जवाब हैं। इजरायल के अनुसार, इस सीजफायर अवधि के दौरान उनके भी पांच सैनिकों की मौत हुई है।

73 हजार से अधिक मौतों का खौफनाक मंजर

यह विनाशकारी संघर्ष 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था, जब हमास ने दक्षिणी इजरायल पर अचानक हमला कर लगभग 1200 लोगों की जान ले ली थी और 251 लोगों को बंधक बना लिया था। उसके बाद से जारी इजरायली जवाबी कार्रवाई ने गाजा को कब्रिस्तान में तब्दील कर दिया है।

यह भी पढ़े:-  देखते ही देखते मलबे में समा गईं इमारतें, चीन के चोंगकिंग में लैंडस्लाइड से 8 की मौत; रेस्क्यू जारी

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि पिछले तीन सालों (2023 से अब तक) में 73,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां और स्वतंत्र विशेषज्ञ इन आंकड़ों को विश्वसनीय मानते हैं, जो इस युद्ध की भयावहता को दर्शाते हैं।

Gaza funeral attack israeli strike nuseirat camp deaths

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 09:10 AM

Topics:  

  • Israel Gaza Attack
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.