Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान की जेल में भारतीय की मौत, बस कुछ दिन में ही होनी थी रिहाई, जानें पूरा मामला

Indian Fisherman: पाकिस्तान की जेल में बंद एक भारतीय मछुआरे बाबू की दुखद मृत्यु हो गई। इस घटना ने 180 अन्य भारतीय मछुआरों की स्थिति पर ध्यान केंद्रित किया है, जो लंबे समय से अपनी रिहाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 25, 2025 | 11:52 AM

मौत की सांकेतिक, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के कराची जेल में बंद एक भारतीय मछुआरे बाबू का निधन हो गया है। बाबू को पाकिस्तान की समुद्री सीमा में घुसने के आरोप में 2022 में गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक, बाबू ने अपनी सजा पूरी कर ली थी और अब उनकी रिहाई की प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन रिहाई से पहले ही उनकी मौत की खबर सामने आई है। बाबू के निधन ने जेल में बंद अन्य भारतीय मछुआरों की स्थिति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय मछुआरे अपनी रिहाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इनमें बाबू नाम के मछुआरे के अलावा 180 अन्य भारतीय भी शामिल हैं, जो अभी तक कैद हैं। इन मछुआरों को कथित रूप से समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

मछुआरों की रिहाई पर पाकिस्तान की चुप्पी

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार ने बार-बार पाकिस्तान से आग्रह किया है कि उसके द्वारा हिरासत में लिए गए भारतीय मछुआरों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। हालांकि अब तक भारत की इस अपील के बावजूद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हाल ही में विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि पाकिस्तान की जेलों में कुल 209 भारतीय मछुआरे बंद हैं।

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने 2021 से अब तक कुल 209 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। इनमें 51 मछुआरे 2021 से, 130 मछुआरे 2022 से, 9 मछुआरे 2023 से, और 19 मछुआरे 2024 में गिरफ्तार किए गए।

विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

मछुआरे की मौत से हालात चिंताजनक

पाकिस्तान की जेलों में भारतीय मछुआरों की स्थिति पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। इससे पहले महाराष्ट्र के मछुआरे विनोद लक्ष्मण कोल, जिनको अक्टूबर 2022 में पाकिस्तान की समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनकी भी 17 मार्च 2024 को मौत हो गई।

गिरफ्तारी के बाद जेल में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मार्च 2024 में उन्हें लकवे का अटैक हुआ, जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई। उचित इलाज के अभाव में उनकी जान चली गई। यह घटना भारतीय मछुआरों की दुर्दशा को उजागर करती है, जिनमें से कई बिना किसी ठोस आधार के पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं।

पाकिस्तान से इतने मछुआरे रिहा

विदेश मंत्रालय के अनुसार, साल 2014 से अब तक पाकिस्तान ने 2,639 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। हालांकि, अभी भी सैकड़ों मछुआरे वहां की जेलों में बंद हैं। भारत सरकार लगातार इन मछुआरों की रिहाई की अपील कर रही है, ताकि उनके परिवारों को राहत मिले और उन्हें न्याय मिल सके।

पाकिस्तान में भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी का मुद्दा लंबे समय से दोनों देशों के रिश्तों में संवेदनशील विषय बना हुआ है। यह समस्या मछुआरों के समुद्री सीमा पार करने के मामलों से जुड़ी है, जो गलती से पड़ोसी देश के जलक्षेत्र में चले जाते हैं।

Indian fisherman died in pakistan jail was to be released in few days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 25, 2025 | 11:52 AM

Topics:  

  • Fishermen

सम्बंधित ख़बरें

1

श्रीलंकाई नौसेना की बड़ी कार्रवाई, भारत के 12 मछुआरों किया गिरफ्तार; नाव भी जब्त

2

मछुआरों तक योजनाएं पहुंचनी चाहिए, 50 हजार तक कर्ज उपलब्ध कराने के निर्देश, पंकज भोयर ने की समीक्षा

3

श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, आईएमबीएल पार कर पकड़ने गए थे मछली

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.