हिंद महासागर में आमने-सामने भारत और चीन, क्या जंग की है तैयारी, कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचे नौसेना
हिंद महासागर को लेकर भारत के लिए चीन पेट का दर्द बन चुका है। यहां चीन अपना दबदबा बनाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद हर तरह से हथकंडे अपना रहा है। हिंद महासागर को चीन से सुरक्षित रखना भारत के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है।
- Written By: साक्षी सिंह
कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचे भारत और चीन के नौसेन
नई दिल्ली: हिंद महासागर को लेकर भारत के लिए चीन पेट का दर्द बन चुका है। यहां चीन अपना दबदबा बनाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद हर तरह से हथकंडे अपना रहा है। हिंद महासागर को चीन से सुरक्षित रखना भारत के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। हालांकि चीन के मंसूबे को भारत कामयाब नहीं होने दे रहा है। और चीन को भारत रोक रखा है।
हिंद महासागर में चीन अपना पैठ जमाने की कोशिश में जुटा है। ड्रैगन के इस नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए भारत भी तरह-तरह की रणनीति बना रहा है।
ये भी पढ़ें:-कनाडा में बदल रहा लेबर मार्केट, विदेशी श्रमिकों के लिए फजीहत, PM जस्टिन ट्रूडो ने की ये घोषणा
सम्बंधित ख़बरें
MT Marivex Rescue: ओमान के पास एमटी मैरीवेक्स जहाज में लगी भयंकर आग, सभी 24 भारतीय क्रू सुरक्षित
Indian Navy BTech Entry 2027: 12वीं PCM और JEE Main वाले छात्रों के लिए सुनहरा मौका
मिसाइल सिस्टम के एक्सपर्ट, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम भूमिका, जानें कौन हैं नए वाइस एडमिरल अजय कोचर
Indian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
कोलंबो बंदरागह में भारतीय नौसेना तैनात
बता दें कि भारतीय नौसेना का INS मुंबई पोत तीन दिन की यात्रा करके सोमवार को श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पहुंचा है। दूसरी ओर सोमवार को की चीन के भी तीन युद्धपोत श्रीलंका पहुंचे। भारतीय उच्चायोग ने रविवार को जानकारी दी कि INS मुंबई विध्वंसक जहाज है। यह 163 मीटर लंबा है। इस पर 410 क्रू मेंबर्स का दल तैयार है। उच्चायोग ने आगे ये भी बताया कि ये पहली बार है जब भारतीय नौसेना का यह युद्धपोत श्रीलंका में आया है।
INS Mumbai in Colombo! Ceremonially received this morning by @srilanka_navy, INS Mumbai is on its first visit to Sri Lanka. This marks the eighth visit this year by Indian Navy ships to #SriLanka. #StrongerTogether https://t.co/jhK0NYyCLT pic.twitter.com/X5d84yHHsv — India in Sri Lanka (@IndiainSL) August 26, 2024
चीनी का भी युद्धपोत पहुंचा कोलंबो
सोमवार को भारत का युद्धपोत चीन पहुंचा तो उधर से चीन भी सोमवार को ही तीन युद्धपोत हे फेई, वुझिशान और किलियानशान के साथ औपचारिक यात्रा पर कोलंबो बंदरगाह पहुंचे गए। चीनी लिबरेशन आर्मी का हे फेई युद्धपोत 144.50 मीटर लंबा है, जिस पर चालक दल के 267 सदस्य हैं। वुझिशान युद्धपोत 210 मीटर लंबा है। इस पर 872 क्रू मेंबर तैनात हैं। इसके अलावा किलियानशान 210 मीटर लंबा चीनी युद्धपोत है, इस पोत पर 334 क्रू मेंबर्स सवार हैं।
ये भी पढ़ें:-अमेरिका को रास आया पीएम मोदी का यूक्रेन दौरा, जो बाइडन ने प्रधानमंत्री से फोन पर की दौरे की चर्चा
चीन और भारत के जहाज कोलंबो क्यों पहुंचे
आईएनएस मुंबई विध्वंसक जहाज के कैप्टन संदीप कुमार ने बताया कि INS मुंबई, चीनी युद्धपोतों और श्रीलंकाई युद्धपोतों के साथ अलग-अलग पैसेज अभ्यास करने वाला है। वहीं, तीनों देशों के नौसैनिक खेलकूद, योग और समुद्र तट की सफाई जैसी संयुक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम 29 अगस्त को होना है।
