भारत को इस्लामाबाद धमाके का आरोपी बनाने चला था पाकिस्तान…मिला करारा जवाब, तो मुंह छिपाने लगे शहबाज-मुनीर
Blast at Islamabad imambargah: इस्लामाबाद में आत्मघाती हमले में 69 मरे और 170 घायल। पाकिस्तान ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया, भारत और अफगानिस्तान ने इसे बेबुनियाद और ध्यान भटकाने वाला बताया।
- Written By: अक्षय साहू
इस्लामाबाद ब्लास्ट को लेकर भारत ने पाकिस्तान को दिया कड़ा जवाब (सोर्स- सोशल मीडिया)
India Slams Pakistan on Islamabad Blast: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को हुए भीषण आत्मघाती हमले में 69 लोग मारे गए और 170 से अधिक घायल हुए। इस हमले के बाद शुरू हुआ मातम अब पड़ोसी देशों के बीच तीखी बयानबाजी में बदल गया है। पाकिस्तान ने हमले के लिए भारत और अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास किया, जबकि भारत ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने मस्जिद हमले की कड़ी निंदा करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही पाकिस्तान द्वारा लगाए गए किसी भी भारतीय संबंध वाले आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक समस्याओं से निपटने के बजाय दूसरों पर आरोप लगाकर ध्यान भटकाता है।
Our statement on the attack in Islamabad ⬇️ 🔗 https://t.co/3gEF7kEzGO pic.twitter.com/H0EIpuBsSb — Randhir Jaiswal (@MEAIndia) February 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
फिर भड़केगी खाड़ी में जंग! IRGC ने दी अमेरिकी ठिकानों पर बड़े हमले की धमकी, तेल टैंकरों पर अटैक से भड़का ईरान
ईरान का वो शहर जहां बसते हैं हजारों हिंदू! जानिए ‘बंदर अब्बास’ की अनसुनी कहानी
आपके हाथ खून से रंगे हैं…ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी ने बच्ची को दिया जन्म, ईरान ने याद दिलाया मिनाब हमला
मॉर्गन स्टेनली ने की बड़ी भविष्यवाणी, परमाणु ऊर्जा बनेगा भारत का ‘गेम चेंजर’, 2047 तक के लिए तैयार है प्लान
ख्वाजा आसिफ ने खाई बदले की कसम
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हमलावर का अफगानिस्तान से संबंध होने का दावा करते हुए एक ‘नए भारत-तालिबान गठजोड़’ की बात कही। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान बिना किसी ठोस सबूत के आरोप लगाने की आदत डाल चुका है और ऐसे दावे सिर्फ उसकी सुरक्षा विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए हैं। अफगान सरकार ने यह भी सवाल उठाया कि यदि हमलावर की पहचान हमले के कुछ घंटे बाद हो सकती थी, तो उसे रोकने में पाकिस्तान क्यों नाकाम रहा।
जुमे की नमाज के समय हुआ हमला
हमला उस समय हुआ जब मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सुरक्षा गार्डों ने हमलावर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह हॉल के पास पहुंचकर खुद को उड़ा दिया। इस घटना ने पाकिस्तान की शहरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान का पड़ोसियों पर आरोप लगाने का पुराना तरीका अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असरदार नहीं रहा।
यह भी पढ़ें: बराक ओबामा को बंदर दिखाने वाला वीडियो साझा कर विवादों में घिरे डोनाल्ड ट्रंप, मच रहा भारी बवाल
पाकिस्तान में शोक की लहर
घटना के बाद पाकिस्तान में शोक और आक्रोश की लहर है। परिवारों का आरोप है कि सुरक्षा खामियों की वजह से इतनी जानें गईं। सरकार पर दबाव है कि वह पूरी जांच करे और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार लाए। यह आतंकी हमला न केवल पाकिस्तान की आंतरिक कमजोरियों को उजागर कर रहा है, बल्कि इसके पड़ोसी देशों भारत और अफगानिस्तान के साथ तनावपूर्ण रिश्तों को भी और गहरा कर रहा है। दोनों देशों ने साफ संदेश दिया है कि पाकिस्तान को अपनी घरेलू समस्याओं से भागना बंद करना होगा।
