‘…शीघ्र अंत देखना चाहती है दुनिया’, ट्रंप और पुतिन की मीटिंग पर आया भारत का बड़ा बयान
India on Trump-Putin Meet: भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारत अलास्का शिखर सम्मेलन में हुई प्रगति की सराहना करता है। इससे आगे का रास्ता बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump-Putin Meeting: भारत ने अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक का स्वागत किया है और कहा है कि शांति की दिशा में उनका नेतृत्व अत्यंत सराहनीय है। नई दिल्ली ने यूक्रेन विवाद को सुलझाने के लिए कूटनीति के महत्व को भी रेखांकित किया।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि भारत अलास्का शिखर सम्मेलन में हुई प्रगति की सराहना करता है। इससे आगे का रास्ता बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है। पूरी दुनिया यूक्रेन में संघर्ष का शीघ्र अंत देखना चाहती है।
Statement by Official Spokesperson⬇️
🔗 https://t.co/JqRCJGLFcD pic.twitter.com/v8OFmoUSKs — Randhir Jaiswal (@MEAIndia) August 16, 2025
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
डोनाल्ड ट्रंप और रूसी उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में शुक्रवार को हुई बैठक यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने या रोकने पर किसी समझौते के बिना समाप्त हो गई। बता दें कि यूक्रेन युद्ध 1945 के बाद से यूरोप में सबसे घातक संघर्ष है, जो अब अपने चौथे वर्ष में है।
मीटिंग के बाद क्या बोले पुतिन और ट्रंप?
व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया को बताया कि पुतिन के साथ उनकी बातचीत काफी परिणामपूर्ण रही, लेकिन यूक्रेन युद्ध पर केंद्रित लगभग तीन घंटे की शिखर वार्ता के बाद कोई अंतिम समझौता नहीं हो सका।
पुतिन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, “हम कई बिंदुओं पर सहमत हुए। मैं कहूंगा कि कुछ बड़े मुद्दे हैं जिन पर हम अभी पूरी तरह सहमत नहीं हुए हैं, लेकिन हमने कुछ प्रगति की है।” इसलिए जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता, हम कुछ नहीं कह सकते। और अब बहुत कम मुद्दे बचे हैं। कुछ उतने महत्वपूर्ण नहीं हैं। एक शायद सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन हमारे पास उस तक पहुंचने की अच्छी संभावनाएं हैं।
ट्रंप ने जेलेंस्की के पाले में डाली गेंद
शांति समझौते पर कोई सहमति न होने के बावजूद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बैठक को पूरे अंक दिए। उन्होंने गेंद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के पाले में डाल दी। उन्होंने कहा, ‘अब, इसे (युद्धविराम) करवाना वास्तव में राष्ट्रपति जेलेंस्की पर निर्भर है।
यह भी पढ़ें: Trump Putin Meeting Alaska: तीन घंटे की बैठक, फ्रंटफुट पर पुतिन, जानिए 10 बड़ी बातें- VIDEO
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वह युद्ध समाप्त करने में रूस के साथ रचनात्मक सहयोग करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि डोनाल्ड ट्रम्प ने उन्हें बताया था कि पुतिन युद्धविराम के बजाय एक व्यापक शांति समझौते को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक शांति स्थापित होनी चाहिए, जो स्थायी हो, न कि रूसी आक्रमण में एक और विराम।
