Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वजीरिस्तान हमले के आरोपों पर भारत नाराज, पाकिस्तान को लगाई लताड़ 

भारत ने वजीरिस्तान हमले में भूमिका के पाकिस्तानी आरोपों को झूठा और निराधार बताते हुए सख्ती से खारिज किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आरोप पाकिस्तान की आंतरिक समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास हैं।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jun 29, 2025 | 07:54 AM

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वजीरिस्तान इलाके में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत का हाथ होने का आरोप लगाया है। शनिवार को भारत ने पाकिस्तान के आरोपों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें सिरे से खारिज कर दिया। इस हमले में पाकिस्तान के 13 सैनिक मारे गए थे।

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने 28 जून को वजीरिस्तान में हुए हमले को लेकर भारतीय भूमिका के संबंध में पाकिस्तानी सेना का आधिकारिक बयान देखा है। मंत्रालय इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और झूठा बताते हुए सख्त शब्दों में खारिज करता है और इसकी कड़ी निंदा करता है। पाकिस्तान की ओर से लगाए गए ये आरोप केवल आंतरिक समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास हैं।

हमले में मारे गए 13 सैनिक

पाकिस्तान के वजीरिस्तान क्षेत्र में 28 जून को एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी को सेना के काफिले से टकरा दिया। इस हमले में 13 सैनिक शहीद हो गए और 10 अन्य घायल हुए, जबकि आसपास मौजूद 19 आम नागरिकों को भी चोटें आईं। इसके बाद इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बयान जारी करते हुए हमले में भारत की खुफिया एजेंसी अनुसंधान एवं विश्लेषण विंग (RAW) का हाथ होने की बात कही थी। विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर अपनी आपत्ति जाहिर करते हुए इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

We have seen an official statement by the Pakistan Army seeking to blame India for the attack in Waziristan on 28 June. We reject this statement with the contempt it deserves: MEA pic.twitter.com/oaAsEyJUua

— ANI (@ANI) June 28, 2025

उसुद अल-हरब ने ली जिम्मेदारी

मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी हाफिज गुल बहादुर समूह की आत्मघाती इकाई ने ली है, जो तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से संबद्ध एक धड़ा है। पाकिस्तान का लंबे समय से आरोप रहा है कि अफगान तालिबान ऐसे हमलावरों को पनाह देता है, हालांकि अफगान सरकार इन आरोपों को खारिज करती रही है।

पाकिस्तान में भूकंप से कांपी धरती, घरों से बाहर दौड़े लोग, 5.2 रही तीव्रता

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का यह क्षेत्र पाकिस्तान के सबसे संवेदनशील इलाकों में गिना जाता है। अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद से पाकिस्तान के कबायली क्षेत्रों में आतंकी हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस साल अब तक खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में 290 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकांश सुरक्षा बलों के जवान शामिल हैं।

India slams pakistan over waziristan attack allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2025 | 07:53 AM

Topics:  

  • India
  • Pakistan
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

जेल की दीवारों से उठी आंधी… इमरान खान ने कर दिया पाक की राजनीति में बड़ा खेला, शहबाज की उड़ी नींद

2

कुछ बड़ा होने वाला है… US में बढ़ाई जा रही सेना, राष्ट्रपति के आदेश पर नेशनल गार्ड की बड़ी तैनाती

3

ताइवान मुद्दे पर भारत-चीन आमने-सामने, इस सख्त बयान ने बढ़ाई दुनिया की बेचैनी

4

ट्रंप ने क्यों लगाया भारत पर 50% टैरिफ? व्हाइट हाउस ने किया असली कनेक्शन का खुलासा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.