- Hindi News »
- World »
- Pakistan Rebuilding Terror Camps In Pok Punjab After Operation Sindoor
पाकिस्तान फिर कर रहा नई प्लानिंग, ISI-आतंकियों की सीक्रेट मीटिंग से बढ़ी हलचल
- Written By: अमन उपाध्याय
पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट घने जंगलों में भारतीय निगरानी और सैन्य कार्रवाइयों से बचने के लिए छोटे लेकिन उन्नत तकनीक वाले आतंकवादी ठिकाने बना रहा है। भारत द्वारा नष्ट किए गए उन्हीं..

सांकेतिक एआई, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसके जवाब में भारत ने 6 और 7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब और कश्मीर इलाके में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। हालांकि, पाकिस्तान ने इसके बाद लगातार यह दावा किया कि भारत ने झूठे आरोप लगाकर उसकी सीमा में घुसपैठ की और उसकी जमीन पर कोई आतंकी कैंप नहीं है।
लेकिन, ऑपरेशन सिंदूर के महज दो महीने के अंदर ही पाकिस्तान ने अपना असली रंग दिखा दिया। भारत द्वारा नष्ट किए गए उन्हीं आतंकी ठिकानों की मरम्मत का काम पाकिस्तान ने फिर से शुरू कर दिया है, जिससे साबित होता है कि वहां आतंकी गतिविधियां जारी हैं।
तेजी से हो रहा आतंकी ठिकानों को बनाने का काम
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान भारतीय सैन्य कार्रवाई में नष्ट हुए आतंकवादी लॉन्चपैड और प्रशिक्षण शिविरों को फिर से बना रहा है। रिपोर्ट में शीर्ष खुफिया सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। पाकिस्तानी सेना, आईएसआई और सरकार के पूर्ण समर्थन से इन आतंकी ठिकानों का वापस बनाने का काम किया जा रहा है, विशेष रूप से पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) में इन गतिविधियों को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
शेख हसीना का बड़ा आरोप- ‘मेरे नेताओं की हो रही है सोची-समझी हत्या’, यूनुस और BNP सरकार पर फूटा गुस्सा
आतंकी कैंपों के लिए फंड्स का हो रहा इस्तेमाल
पाकिस्तान, नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक घने जंगलों में छोटे लेकिन उन्नत तकनीक से लैस आतंकी ठिकाने बना रहा है। ये ठिकाने थर्मल, रडार और सैटेलाइट सिस्टम्स की निगरानी से बचने में सक्षम हैं। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाली वित्तीय सहायता का गलत इस्तेमाल करते हुए इन फंड्स को आतंकी कैंपों के निर्माण और मरम्मत पर खर्च कर रहा है।
अब दोस्ती की राह पर ट्रंप! किम जोंग को लेकर दिया बड़ा संकेत, हैरान हुई दुनिया
घने जंगलों में बनाए जा रहे ठिकाने
पुराने ठिकानों जैसे लूणी, पुतवाल, टीपू पोस्ट, जमील पोस्ट, उमरानवाली, चापरार फरवर्ड, छोटा चक और जांगलोरा की मरम्मत की जा रही है। वहीं, नए ठिकाने केल, सरदी, दुधनियाल, अथमुकाम, जुरा, लिपा, पचीबन, काहुटा, कोटली, खुइरट्टा, मंढार, निकाईल, चमनकोट और जानकोट जैसी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जगहों पर बनाए जा रहे हैं। इन्हें जानबूझकर घने जंगलों में बनाया जा रहा है ताकि उन्हें पहचानना मुश्किल हो।
Pakistan rebuilding terror camps in pok punjab after operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur Weather: मौसम का डबल रोल, दिन में 41 डिग्री की झुलसाने वाली गर्मी, शाम को झमाझम बारिश और ओलों का अलर्ट
May 30, 2026 | 06:05 AMHoroscope 30 May 2026: आज जन्मे बच्चों का भाग्य कैसा होगा? जानें उनका व्यक्तित्व, करियर और पूरा भविष्यफल
May 30, 2026 | 06:02 AMMaharashtra Weather: भीषण गर्मी के बीच बारिश की आस, विदर्भ में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल
May 30, 2026 | 05:55 AMApple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
May 30, 2026 | 05:06 AMपेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
May 30, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM














