-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- India Operation Sagar Bandhu Relief Efforts Sri Lanka Cyclone Ditvaah
तूफान से बर्बाद श्रीलंका… भारत बना सहारा, टूटे सड़कों को जोड़ने के लिए तुरंत भेजी सहायता
- Written By: अमन उपाध्याय
Operation Sagar Bandhu: चक्रवात दितवाह ने श्रीलंका में व्यापक तबाही मचाई है। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कई इलाके कट गए हैं। संकट की इस घड़ी में भारत ने ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ के माध्यम से तेज राहत...

तूफान से बर्बाद श्रीलंका का भारत बना सहारा, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Sri Lanka Cyclone Relief India: श्रीलंका में चक्रवात दितवाह ने भारी तबाही मचाई है। लगातार बारिश और बाढ़ के कारण कई जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। भूस्खलन और सड़क क्षति के चलते कई क्षेत्रों का संपर्क मार्ग पूरी तरह टूट गया है।
इस कठिन परिस्थिति में पड़ोसी देश भारत ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाते हुए ऑपरेशन सागर बंधु के तहत राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इस अभियान पर एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया।
मार्गों को बहाल करने के लिए पहुंची यूनिट
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर बताया कि भारतीय वायुसेना का एक और C-17 ग्लोबमास्टर विमान श्रीलंका के कोलंबो में उतरा है, जिसमें करीब 55 टन बेली ब्रिज निर्माण सामग्री, एक JCB मशीन और इंजीनियरिंग कोर के 13 जवान शामिल हैं। यह लगातार तीसरी उड़ान थी जो श्रीलंका में क्षतिग्रस्त सड़कों और मार्गों को बहाल करने के लिए बेली ब्रिज यूनिट्स लेकर पहुंची है।
सम्बंधित ख़बरें
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
ईरान-ओमान के बीच Hormuz Strait पर फीस वसूलने की डील, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ेगा असर
ईरान में सालाना महंगाई दर 87 फीसदी के पार, सर्वाइवल इकोनॉमी मोड में पहुंचा पूरा देश
इससे पहले शुक्रवार को भी एक C-17 विमान मेडिकल विशेषज्ञों और इंजीनियरों की 25 सदस्यीय टीम के साथ कोलंबो पहुंचा था। यह टीम कई इलाकों में राहत ढांचे को बहाल करने के कार्य में लगाई गई है।
जरूरतमंदों तक तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं
भारतीय उच्चायोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 3 दिसंबर को भेजा गया भारतीय फील्ड अस्पताल अब कैंडी के पास महियांगनया में पूरी तरह सक्रिय है। अस्पताल ने पहले 24 घंटों में ही चक्रवात से प्रभावित लगभग 400 मरीजों का इलाज किया, जिनमें 55 छोटी प्रक्रियाएं और एक बड़ी सर्जरी शामिल थीं। भारतीय चिकित्सा दल लगातार स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहा है।
राहत कार्य केवल चिकित्सकीय दायरे तक सीमित नहीं है। एनडीआरएफ की टीमों ने भी ऑपरेशन सागर बंधु के तहत कई जीवनरक्षक मिशन सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। टीमों ने एक दृष्टिबाधित वरिष्ठ नागरिक और एक घायल महिला को सुरक्षित निकाला तथा उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
खोज व बचाव अभियानों को गति
भारत ने 28 नवंबर को चक्रवात दितवाह के कारण श्रीलंका में आई भीषण बाढ़, जनहानि और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के बाद तुरंत सहायता पहल शुरू की थी। इसके तहत भारतीय नौसेना के जहाज INS विक्रांत और INS उदयगिरि राहत सामग्री लेकर श्रीलंका पहुंचे। दोनों युद्धपोतों से तैनात हेलीकॉप्टरों ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया और खोज व बचाव अभियानों को गति दी।
यह भी पढ़ें:- पुतिन के लौटते ही ट्रंप ने चला सबसे बड़ा दांव, रूस के सिर पर मंडराया अमेरिका का ‘न्यूक स्निफर’ जासूस
चक्रवात दितवाह से जूझ रहे श्रीलंका में भारत की यह मानवीय सहायता एक बड़े पड़ोसी सहयोग का उदाहरण बनकर सामने आई है। आने वाले दिनों में राहत और पुनर्वास के लिए भारतीय टीमें अपना अभियान जारी रखेंगी।
India operation sagar bandhu relief efforts sri lanka cyclone ditvaah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Aug 04, 2026 | 10:03 PMनहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
Aug 04, 2026 | 09:52 PMकौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PMभागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
Aug 04, 2026 | 09:49 PMदतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PMबदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया
Aug 04, 2026 | 09:48 PMSawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Aug 04, 2026 | 09:37 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM













