-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Devendra Fadnavis Slams Congress Sunetra Pawar Gungi Gudiya Remark
बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया
- Written By: गोरक्ष पोफली
Devendra Fadnavis On Congress: सुनेत्रा पवार को गुंगी गुड़िया कहे जाने पर देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ की राजनीति कर रही है।

हर्षवर्धन सपकाल और देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis Slams Congress: महाराष्ट्र की राजनीति में जुबानी जंग अक्सर तीखी होती है, लेकिन हाल ही में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को लेकर दिए गए एक बयान ने सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है।
कांग्रेस द्वारा सुनेत्रा पवार के लिए गुंगी गुड़िया शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बेहद कड़ा और तीखा पलटवार किया है। फडणवीस ने कांग्रेस की इस राजनीति को ‘स्तरहीन’ करार देते हुए उन्हें आईना दिखाया है।
फुटेज बटोरने की कोशिश कर रही कांग्रेस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे विवाद पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस आजकल केवल चर्चा में बने रहने और खबरों में झलखने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। फडणवीस ने कटाक्ष करते हुए कहा, बदनाम हुए तो क्या हुआ, नाम तो हुआ… वाली मानसिकता के साथ कांग्रेस के नेता इस तरह की निम्न-स्तरीय टिप्पणियां कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
ग्राम पंचायत निधि की गड़बड़ी में सिर्फ ग्रामसेवक पर कार्रवाई क्यों? सरपंच-उपसरपंच की जवाबदेही तय करने की मांग
Bhandara News: तुमसर में नशे में धुत कार चालक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, कई लोग घायल
बच्चियों ने छाते को बनाया माइक, स्कूल से लौटते वक्त रिपोर्टिंग कर खोली PWD की पोल; देखें वायरल वीडियो
फडणवीस ने आगे कहा कि आज के समय में कांग्रेस को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है और जनता की ओर से उन्हें कोई रिस्पॉन्स भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में न्यूज में बने रहने के लिए वे इस हद तक गिर गए हैं। उनके अनुसार, महाराष्ट्र के राजनीतिक इतिहास में शायद ही कभी किसी महिला नेता के खिलाफ इतने निचले स्तर पर जाकर टिप्पणी की गई हो।
🕓 4.02pm | 4-8-2026📍Mumbai. LIVE | Media Interaction#Maharashtra #Mumbai https://t.co/7bPlI3zZJC — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 4, 2026
क्या था पूरा विवाद?
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब महाराष्ट्र कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का उल्लेख ‘गुंगी गुड़िया’ के रूप में किया। इतना ही नहीं, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस अपमानजनक टिप्पणी का समर्थन भी किया। सपकाल ने तर्क दिया कि सुनेत्रा पवार को इस आलोचना को सकारात्मक रूप से लेना चाहिए और खुद को गुंगी गुड़िया नहीं बल्कि दुर्गा साबित करते हुए वित्त विभाग की जिम्मेदारी खुद संभालनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
एकनाथ शिंदे और चित्रा वाघ ने भी धोया
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ-साथ अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस की इस हरकत की जमकर निंदा की है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे बुद्धि भ्रष्ट होना करार दिया और कहा कि यह केवल सुनेत्रा पवार का अपमान नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की तमाम माताओं और बहनों का अपमान है। उन्होंने याद दिलाया कि 2024 में भी जब कांग्रेस ने लाडकी बहिन योजना को लेकर इसी तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, तब राज्य की महिलाओं ने उन्हें सबक सिखाया था।
वहीं, भाजपा नेता चित्रा वाघ ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, जब दलीलें खत्म हो जाती हैं, तब चीखें शुरू हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा या विचार नहीं बचा है, इसलिए वे शिवराजी और अपमानजनक भाषा पर उतर आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र की जनता महिलाओं का अपमान करने वाली इस तरह की ‘लाचारी की राजनीति’ को कभी माफ नहीं करेगी।
Devendra fadnavis slams congress sunetra pawar gungi gudiya remark
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सोसाइटी में खेल रही थी मासूम, काल बनकर आई कार; पिंपरी-चिंचवड की सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा
Aug 09, 2026 | 07:03 PMपहले भारत की तरह दुश्मन कहा अब बता रहे देशभक्त, PoK में प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी शहबाज सरकार!
Aug 09, 2026 | 06:57 PMJPSC रद्द और ED जांच को राजी हुई सोरेन सरकार, CGL पर फंसा पेंच! छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान
Aug 09, 2026 | 06:56 PMतारा सुतारिया ने टॉक्सिक के ट्रेलर लॉन्च पर ढाया कहर, ऑफ-शोल्डर लेपर्ड ड्रेस में दिखा विंटेज ग्लैम का जलवा
Aug 09, 2026 | 06:45 PMआगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Aug 09, 2026 | 06:37 PMMeta कर्मचारी ने मां को दिखाया अपना ऑफिस, बोलीं- ‘उन्हें गर्व महसूस कराना सबसे बड़ी खुशी’
Aug 09, 2026 | 06:36 PMNoida में ₹30 हजार किराया, हजारों की मेंटेनेंस फिर भी बेसमेंट में भरा पानी, महिला बोली- घर मिला या सिर्फ महंगा
Aug 09, 2026 | 06:22 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













