Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश में भारतीय अधिकारियों ने की जमात के साथ सीक्रेट मीटिंग! चीफ ने बताया क्या हुई डील

India Bangladesh Relations: जमात-ए-इस्लामी ने भारतीय अधिकारियों से गुप्त बैठकें होने की रिपोर्ट्स खारिज की। शफीकुर रहमान ने कहा, बैठक भारतीय अनुरोध पर गुप्त रखी गई।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jan 02, 2026 | 08:55 AM

जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian officials Meeting with Jamaat e Islami: बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी ने हाल ही में उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि उन्होंने भारतीय अधिकारियों के साथ गुप्त बैठकें की थीं। जमात ने दावा किया कि भारतीय अधिकारियों के कहने पर ही इन बैठकों को सार्वजनिक नहीं किया गया। यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध कुछ तनावपूर्ण हैं।

जमात के प्रमुख शफीकुर रहमान ने मीडिया से बातचीत में स्वीकार किया कि उन्होंने इस साल भारतीय डिप्लोमैट से मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि यह मुलाकात उनकी बायपास सर्जरी के बाद हुई थी। रहमान ने कहा कि अन्य देशों के डिप्लोमैट भी उनसे मिलने आए थे, लेकिन भारतीय अधिकारी ने बैठक को गुप्त रखने की सलाह दी थी।

क्यों हुई जमात और भारतीय अधिकारियों की बैठक?

रहमान ने सवाल उठाया कि जब कई डिप्लोमैट उनसे मिल रहे थे और कुछ मुलाकातों को सार्वजनिक किया गया था, तो इस बैठक को गुप्त रखने में परेशानी क्या थी। उन्होंने कहा, “हमें सभी देशों के लिए और सभी के साथ रास्ता खुला रखना चाहिए। हमारे संबंधों को बेहतर बनाने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं है।” 

इस बयान के बाद भी भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से कहा गया कि विभिन्न पार्टियों से संपर्क साधा जा रहा था। इसकी सबसे बड़ी वजह बांग्लादेश और पाकिस्तान की करीबियों को माना जा रहा है। भारत इसे अपनी  सुरक्षा मानता है। यही कारण है कि सरकार बांग्लादेश से अपने रिश्ते सुधारने और आम चुनाव में हिस्सा लेने वाली पार्टियों से अपने संपर्क साधने  के प्रयास कर रही है। 

पाकिस्तान के साथ जमात का रुख क्या है?

रिपोर्ट के मुताबिक, जमात आम सहमति वाली सरकार में शामिल होने के लिए तैयार है। बांग्लादेश में आगामी 12 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं। यह कदम राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बुल्गारिया में ‘यूरो’ युग की शुरुआत: आधिकारिक करेंसी बनी यूरो, 21वां सदस्य बन रचा इतिहास

शफीकुर रहमान ने पाकिस्तान के साथ संबंधों पर सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वे सभी देशों के साथ संतुलित संबंध चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जमात ने कभी भी किसी एक देश के पक्ष में झुकाव नहीं दिखाया। उनका कहना है कि वे सभी राष्ट्रों का सम्मान करते हैं और संतुलित अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को प्राथमिकता देते हैं।

India jamaat e islami meeting bangladesh secret agreement chief reveals details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2026 | 08:55 AM

Topics:  

  • Bangladesh
  • India
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

बुल्गारिया में ‘यूरो’ युग की शुरुआत: आधिकारिक करेंसी बनी यूरो, 21वां सदस्य बन रचा इतिहास

2

‘जड़ से उखाड़ फेंको, हम भारत के साथ…’ पाकिस्तानी नेता ने भारत को लिखा ओपन लेटर, कही ये बड़ी बात

3

‘कट्टरपंथियों ने जिंदा जलाया, तालाब में कूदकर बची जान’, बांग्लादेश में हिंदू हमले की खौफनाक कहानी

4

आज की ताजा खबर 2 जनवरी LIVE: आज अंडमान-निकोबार दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.