भारत के खिलाफ जिसे जीत की चाबी समझ रहा था पाकिस्तान…उसके बाॅलिंग ऐक्शन पर उठे सवाल, अंपायर ने बता दी सच्चाई
Usman Tariq Bowling Action News: पाकिस्तान टीम उस्मान तारिक को मिस्ट्री बॉलर की तरह इस्तेमाल कर रही है, उनके अलग बॉलिंग ऐक्शन पर सवाल उठे, लेकिन अंपायर अनिल चौधरी ने इसे लीगल बताया।
- Written By: अक्षय साहू
उस्मान तारिक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Usman Tariq Bowling Action Legal Or Not: पाकिस्तान की टीम अपने एक गेंदबाज को काफी सोच-समझकर इस्तेमाल कर रही है। 3 मैचों की सीरीज में भी उसे सिर्फ एक ही मुकाबले में मौका दिया जा रहा है। एक तरह से इस गेंदबाज को छुपाकर रखा जा रहा है। इसकी मुख्य वजह बताई जा रही है उसका बॉलिंग ऐक्शन।
यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सिर्फ दूसरा मुकाबला खेला। वह न तो पहले मैच में दिखे और न ही तीसरे मुकाबले में उन्हें खिलाया गया। जिस तरह से उस्मान तारिक का चयन किया जा रहा है, उससे उनके बॉलिंग ऐक्शन को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
कैमरन ग्रीन ने ऐक्शन पर उठाए सवाल
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने तो मैदान पर ही उस्मान तारिक के ऐक्शन पर सवाल उठा दिए थे। उस समय यह चर्चा थी कि उनका बॉलिंग ऐक्शन लीगल नहीं है। हालांकि अब इस मामले में अंपायर की राय भी सामने आ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
इस्लामिक NATO की अग्नि परीक्षा शुरू… समझौते के 24 घंटे के अंदर सऊदी अरब पर हुआ बड़ा हमला, तेल रिफाइनरी तबाह!
Islamic NATO में आया नया मोड़! तुर्की ने सऊदी को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान में हलचल
9 अगस्त का इतिहास: जब भारत के साथ खड़ा हुआ सोवियत संघ, 1971 को हुई ऐतिहासिक संधि
ASEAN 59th Anniversary: आसियान की रोशनी से जगमगा उठा कुतुबमीनार, नई दिल्ली में 59वीं वर्षगांठ का हुआ आयोजन
अंपायर अनिल चौधरी ने दी प्रतिक्रिया
इसी बीच, इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में अंपायरिंग कर चुके अनिल चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उस्मान तारिक के बॉलिंग ऐक्शन को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अनिल चौधरी ने साफ कहा कि आईसीसी के नियमों के अनुसार उस्मान तारिक का ऐक्शन पूरी तरह लीगल है।
अपने वीडियो में अनिल चौधरी ने बताया, “मेरे पास उस्मान तारिक के ऐक्शन का एक वीडियो आया है। उनका ऐक्शन थोड़ा साइड आर्म है और थोड़ा अलग भी है। वह गेंद डालते समय हल्का सा पॉज लेते हैं, लेकिन उनकी सभी गेंदें एक जैसी होती हैं। उनके हाथ में किसी तरह की बेंडिंग या स्ट्रेटनिंग नहीं है। आईसीसी की गाइडलाइंस के मुताबिक उनका ऐक्शन बिल्कुल सही है। यह अलग जरूर है, लेकिन फेयर और लीगल है।”
अब तक 8 विकेट ले चुके तारिक
पाकिस्तान के इस स्पिनर ने पिछले तीन महीनों में सिर्फ 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने तीन अलग-अलग सीरीज में एक-एक मैच खेला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में उन्होंने 2.4 ओवर गेंदबाजी की, 16 रन दिए और 2 विकेट अपने नाम किए।
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार की ‘गंभीर’ चिंता खत्म, फार्म में लौटा टीम इंडिया का ‘धुरंधर’
अपने अब तक के 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों के करियर में उस्मान तारिक 8 विकेट ले चुके हैं। पाकिस्तान टीम इस स्पिनर को एक ‘मिस्ट्री बॉलर’ की तरह इस्तेमाल कर रही है, और इसी वजह से उनके बॉलिंग ऐक्शन को लेकर संदेह भी पैदा हो रहा है।
