Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिंधु जल समझौता रद्द कर… परमाणु जंग की तैयारी कर रहा भारत, US में बिलावल भुट्टो ने उगला जहर

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत ने सिंधु जल समझौते को समाप्त कर पहले परमाणु युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jun 06, 2025 | 04:23 PM

बिलावल भुट्टो, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वॉशिंगटन: भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद, पाकिस्तान ने कई बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को उठाकर खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश की है। इसी क्रम में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि भारत ने सिंधु जल समझौते को खत्म करके परमाणु युद्ध की तैयारी शुरू कर दी है। है। इस मामले में पाकिस्तान ने अमेरिका सहित अन्य देशों से अपील की है कि वे हस्तक्षेप कर भारत को इस कदम से रोकें।

रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन स्थित मिडिल ईस्ट इंस्टीट्यूट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि भविष्य में जलवायु परिवर्तन की वजह से पानी को लेकर युद्ध की आशंका जताई जाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत द्वारा पाकिस्तान का पानी रोकने की घोषणा वास्तव में एक परमाणु युद्ध की नींव डालने जैसा कदम है। बिलावल ने यह भी दोहराया कि पाकिस्तान पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि पानी की आपूर्ति रोकने जैसी कोई भी कार्रवाई ‘युद्ध की कार्यवाही’ मानी जाएगी।

खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते

अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया। भारत ने स्पष्ट कर दिया कि “खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।” इस हमले में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या की थी। इसके जवाब में भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया।

रूसी हमले से यूक्रेन में कोहराम, ब्रिटेन को मिली तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी, दुनिया में मचा हड़कंप

हमारे अस्तित्व पर सीधा हमला

बिलावल भुट्टो जरदारी ने अमेरिका में भारत के खिलाफ तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे अस्तित्व पर सीधा हमला है। दुनिया का कोई भी देश, चाहे वह कितना भी बड़ा, ताकतवर या सक्षम क्यों न हो, अपने अस्तित्व और पानी की सुरक्षा के लिए जरूर लड़ेगा। उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि भारत को सिंधु जल समझौते का सख्ती से पालन करना चाहिए। अमेरिका समेत अन्य देशों को चाहिए कि वे भारत को इस संधि का उल्लंघन करने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं।

India cancels indus water treaty preparing nuclear war bilawal bhutto

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2025 | 04:23 PM

Topics:  

  • Indus Water Treaty
  • Pakistan
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

इमरान खान का समर्थन पड़ा भारी, PAK में 4 पत्रकारों को ‘आतंकवाद’ के तहत उम्रकैद; कुचली जा रही आजादी?

2

तख्तापलट की कीमत चुकाएगा अमेरिका? ईरान की 4 खतरनाक ताकतें जिनसे आज भी कांपता है वॉशिंगटन

3

चीन की खौफनाक साजिश! लैब में तैयार हो रहे अजेय ‘सुपर सोल्जर’, जिन पर बम-रेडिएशन भी बेअसर?

4

चीन में ‘बंदरों’ के लिए मची लूट; 25 लाख रुपए तक पहुंची कीमत, आखिर जिनपिंग क्यों खरीद रहे हैं बंदर?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.