-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Russia Launches Massive Missile Attack On Ukraine Using Tu95ms Bomber
रूसी हमले से यूक्रेन में कोहराम, ब्रिटेन को मिली तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी, दुनिया में मचा हड़कंप
- Written By: अमन उपाध्याय
शुक्रवार को रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला किया, जिसमें उसने अपने TU-95MS बॉम्बर का इस्तेमाल किया। इसी बीच, ब्रिटेन में रूसी राजदूत ने चेतावनी दी कि यह हमला 'तीसरे विश्व युद्ध को जन्म देने' जैसा हो सकता है।

रूसी हमले से यूक्रेन में कोहराम, (डिजाइन फोटो)
कीव: रूस ने शुक्रवार की सुबह यूक्रेन के खिलाफ बड़े स्तर पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, जिसमें राजधानी कीव के साथ-साथ अन्य प्रमुख शहर और पश्चिमी क्षेत्र भी शामिल थे। कीव, टेरनोपिल, खमेलनित्सकी ओब्लास्ट, ल्विव और लुत्स्क में धमाकों की खबरें आईं। कीव में ड्रोन हमलों के कारण कई आवासीय इलाकों और नागरिक सुविधाओं में आग लग गई, जिससे कम से कम 16 लोग घायल हुए।
इस हमले की पुष्टि मेयर विटाली क्लिट्स्को ने की है। रूस ने अपने TU-95MS स्ट्रैटेजिक बॉम्बर्स से क्रूज मिसाइलें दागीं, जिसके बाद यूक्रेन के सभी हिस्सों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है।
ड्रोन हमले में हुआ भारी नुकसान
कीव के सोलोमियान्स्की इलाके में एक 16-मंजिला बिल्डिंग के 11वें फ्लोर पर ड्रोन हमले के बाद आग लग गई, जिसमें तीन लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए। होलोसीव्स्की इलाके की एक आवासीय बिल्डिंग में मलबे के कारण आग भड़क गई, जबकि डार्नित्सकी इलाके की 17-मंजिला इमारत में विस्फोट हुआ। डनिप्रोव्स्की जिले के एक गैस स्टेशन को भी भारी नुकसान पहुंचा। इसके अलावा, कीव में मेट्रो लाइन के ट्रैक और केबल टूटने के कारण यातायात में बाधा आई।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
हमले के बाद बिजली आपूर्ति बंद
पश्चिमी शहर टेर्नोपिल, जो आमतौर पर रूसी हमलों के दायरे में नहीं आता, वहां बुनियादी ढांचे और औद्योगिक क्षेत्रों पर हमले हुए, जिनके कारण शहर के कुछ हिस्सों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। लुत्स्क में भी हमलों से नुकसान हुआ, जहां एक अपार्टमेंट की छत गिर गई और वाहन तथा व्यावसायिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा। उत्तरी शहर प्रीलुकी में हुए एक ड्रोन हमले में एक आवासीय भवन गिर गया, जिसमें एक साल के बच्चे, उसकी मां और दादी समेत पांच लोग मारे गए।
स्पाइडर वेब का दिया जवाब
यह हमला रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 4 जून को हुई टेलीफोन बातचीत के एक दिन बाद हुआ। ट्रंप ने बताया कि पुतिन ने यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब पर कड़ा जवाब देने की बात कही थी। ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से यूक्रेन के इस हमले को ‘मजबूत’ करार दिया। हालांकि, गुरुवार को उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि रूस और यूक्रेन को ‘कुछ समय तक लड़ने देना’ बेहतर होगा, बजाय इसके कि तुरंत ही शांति स्थापित करने की कोशिश की जाए।
तीसरे विश्व युद्ध को भड़काने की कोशिश
रूस के ब्रिटेन में राजदूत आंद्रेई केलिन ने यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर के लिए ब्रिटेन को आंशिक रूप से जिम्मेदार ठहराते हुए चेतावनी दी है कि यह तीसरे विश्व युद्ध को भड़काने की कोशिश हो सकती है। केलिन ने कहा कि इस तरह के हमलों के लिए अत्याधुनिक तकनीक और जियोस्पेशियल डेटा की आवश्यकता होती है, जो केवल ब्रिटेन और अमेरिका के पास है। उन्होंने ब्रिटेन की इस गतिविधि में भागीदारी पर सवाल उठाए, जबकि ट्रंप ने अमेरिका की किसी भी भूमिका से साफ इंकार किया है।
पुतिन ने निभाया वादा! यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइल से काउंटर अटैक, कीव में मचा हाहाकार-Video
मिसाइल लॉन्चर पर हमला
यूक्रेन ने जब 5 जून को रूस के ब्रायन्स्क ओब्लास्ट के क्लिंट्सी शहर के पास रूसी मिसाइल बलों के एक ठिकाने पर हमला किया। यूक्रेनी सेना के जनरल स्टाफ के अनुसार, इस हमले में एक इस्कंदर मिसाइल लॉन्चर पूरी तरह से नष्ट हो गया जबकि दो अन्य मिसाइल लॉन्चरों को भारी नुकसान पहुंचा। यह मिसाइल यूनिट रूस की 26वीं मिसाइल ब्रिगेड का हिस्सा थी। बताया जा रहा है कियह हमला तब किया गया जब ये मिसाइलें यूक्रेन पर हमला करने वाली थीं।
Russia launches massive missile attack on ukraine using tu95ms bomber
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














