US Election 2024: डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी, भारत के साथ रिश्तों पर क्या पड़ेगा असर
US Presential Election Result 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की है. डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत को किन-किन क्षेत्रों में फायदा और नुकसान हो सकता है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नई दिल्ली। India-America Relations : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को देश के इतिहास में सबसे बड़ी राजनीतिक वापसी दर्ज करते हुए व्हाइट हाउस की दौड़ जीत चुके हैं। उन्होंने चुनाव में अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस को हरा दिया है। अमेरिका 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप आज 6 नवंबर 2024 को अपने समर्थकों को संबोधित किया। वहीं, कमला हैरिस भी अपने समर्थकों को कल संबोधित करेंगी। अमेरिकी चुनाव में जीत के बाद यहां के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, अमेरिकावासियों का धन्यवाद। आज से पहले ऐसा नजारा नहीं देखा। हम अपने बॉर्डर को फिर मजबूत करेंगे। देश की सभी समस्याएं दूर करेंगे। अब देखना ये है कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत को किन-किन क्षेत्रों में फायदा और नुकसान हो सकता है।
चीन को लेकर क्या होगा रुख
अगर चीन को लेकर बात की जाए तो अमेरिका के पिछले तीनों राष्ट्रपति- ओबामा, ट्रंप तथा बाइडेन का रूख चीन के मामले में भारत के साथ सहयोग का रहा है। ऐसे में ट्रंप सरकार के लौटने पर चीन के मामले में भारत को अमेरिका का सहयोग मिल सकता है।
बांग्लादेश-पाकिस्तान के साथ कैसा है ट्रंप का संबंध
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर भारत के दोनों पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और बांग्लादेश को लेकर अमेरिका का रूख बदलने की संभावना है। डोनाल्ड ट्रंप की पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के साथ नजदीकी देखी जा चुकी है। वहीं दूसरी तरफ, ट्रंप बांग्लादेश की युनूस सरकार को डेमोक्रेटिक समर्थक के तौर पर देखते हैं। ऐसे में भारत इस मामले में प्रभावित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
अर्थव्यवस्था के मामले में भारत की बढ़ेगी चिंता
अर्थव्यवस्था के मामले में डोनाल्ड ट्रंप अलगाववादी तथा संरक्षणवादी रवैया रखते हैं। क्योंकि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और यही कारण है कि यह भारत के लिए एक बड़ी चिंता की बात हो सकती है। हालांकि हथियार, खुफिया सहयोग, तकनीक तथा रक्षा हार्डवेयर के सहयोग में अमेरिका के रुख में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
वहीं, ट्रेड के मामले में भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। ट्रंप ने कहा था कि विदेशी उत्पादों पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाते हैं। ऐसे में भारत इससे प्रभावित हो सकता है।
यह भी पढ़ें- US Election Result: ट्रंप की जीत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई, जानें किसने क्या कहा
