जम्मू-कश्मीर : महज 6 घंटे में 2 एनकाउंटर, बांदीपोरा में 1 आतंकी ढेर, कुपवाड़ा में सुरक्षाबल-आतंकियों की मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जहां अब भी मुठभेड़ जारी है। मंगलवार को ही बांदीपोरा में भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक आतंकवादी मारा गया था।
जम्मू-कश्मीर : महज 6 घंटे में 2 एनकाउंटर
कॉन्सेप्ट फोटो (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जहां अब भी मुठभेड़ जारी है। वहीं खबर है कि, आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने कुपवाडा जिले के लोलाब के मार्गी इलाके में रात के समय घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई और फिर यह मुठभेड़ में तब्दील हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

जानकारी दें कि, बीते मंगलवार देर रात करीब 11.30 बजे कुपवाड़ा जिले के लोलाब वन क्षेत्र में भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहीं मंगलवार को ही बांदीपोरा के केटसुन फॉरेस्ट एरिया में भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।  इसमें एक आतंकवादी मारा गया था। लेकिन इसमें सेना और CRPF के एक-एक जवान भी घायल हुए थे।

बांदीपोरा की बात करें तो सुरक्षाबलों को यहां के चूंटपाथरी फॉरेस्ट में आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। तब इस सर्चिंग के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़-तोड़ गोलियां चलाईं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई थी। सुरक्षाबलों ने भी इस पर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आतंकी मारा गया है। इलाके में एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका है। उसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इससे पहले 2 नवंबर को भी श्रीनगर के खानयार में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया था। इस एनकाउंटर में चार जवान घायल हुए थे। इस तरह नवंबर महीने की शुरुआत में ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच श्रीनगर, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और अनंतनाग में 4 एनकाउंटर हो चुके हैं। इनमें 4 जवान घायल हुए थे और 3 आतंकी मारे गए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com