Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रंप से पार पाना कमला हैरिस के लिए आसान नहीं, चौंका रहे चुनाव से पहले के आंकड़े

चुनाव से पहले जाे आंकड़ें आ रहे हैं वो चौकाने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के सर्वेक्षण में ट्रंप, हैरिस से मामूली बढ़त पर आगे पाए गए हैं। इससे अब एक बार फिर से मुकाबले में दिलचस्पी बढ़ गई है।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Oct 25, 2024 | 10:32 AM

तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था। लेकिन डिबेट में हैरिस, ट्रंप पर भारी पड़ीं तो चुनाव एक तरफा माना जाने लगा। फिलहाल, चुनाव से पहले जाे आंकड़ें आए हैं वो चौकाने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के सर्वेक्षण में ट्रंप, हैरिस से मामूली बढ़त पर आगे पाए गए हैं। इससे अब एक बार फिर से मुकाबले में दिलचस्पी बढ़ गई है।

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर जारी एक सर्वेक्षण में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और अपनी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस से मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा किए गए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में बताया गया है कि देश के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप, हैरिस से दो प्रतिशत अंक यानी 47 प्रतिशत से 45 प्रतिशत आगे हैं।

ये भी पढ़ें:-क्या है गुटनिरपेक्ष नीति, नेहरू से होने लगी पीएम मोदी के बहुपक्षीय नीति की तुलना

सम्बंधित ख़बरें

‘बहुत देर हो चुकी है…ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ नहीं रुकेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान का ऑफर

ईरान पर हमले से पहले अमेरिकी कमांडर का सीक्रेट संदेश, 50 हजार सैनिकों को मिला युद्ध का आदेश

ईरान से जंग: नेतन्याहू या ट्रंप, किसने किसको युद्ध में धकेला? अमेरिका और इजरायल के अलग-अलग दावे

ट्रंप का नया ट्रेड प्लान: भारत के साथ व्यापारिक समझौता और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की घर वापसी

ट्रंप हैरिस से दो प्रतिशत आगे

सीएनबीसी ऑल-अमेरिका इकोनॉमिक सर्वे के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से 48 प्रतिशत से 46 प्रतिशत की बढ़त बनाए हुए हैं, जो अगस्त से अपरिवर्तित है। समाचार चैनल ने बताया कि अमेरिका के अहम सात राज्यों में पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप हैरिस से 48 प्रतिशत से 47 प्रतिशत आगे हैं।

रियलक्लियरपॉलिटिक्स सर्वे में मामुली बढ़त पर हैरिस

अमेरिका के सभी प्रमुख राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सर्वेक्षणों पर नजर रखने वाले रियलक्लियरपॉलिटिक्स के अनुसार, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस राष्ट्रीय स्तर पर ट्रंप से 0.3 प्रतिशत अंकों की मामूली बढ़त बनाए हु‍ए हैं। दूसरी ओर देश के अहम सात राज्यों में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार 0.9 प्रतिशत अंकों से आगे हैं।

ये भी पढ़ें:-शेख हसीना के इस्तीफे के बारे में बोलना राष्ट्रपति शहाबुद्दीन काे पड़ा भारी, अब लटक रही तलवार

ये अहम सात राज्य एरिजोना, नेवादा, विस्कॉन्सिन, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलाइना और जॉर्जिया हैं। इन राज्यों के बारे में माना जाता है कि यहां के मतदाताओं का रुझान बदलता रहता है। अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान होगा।

In us presidential election survey trump is ahead of harris by a sli

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 10:32 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Kamala Harris

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.