चीन में चौंकाने वाली घटना, अपहरण कर 30-30 हजार में बेचे जा रहे थे बच्चे; अपराधी को कोर्ट ने दी फांसी
Woman kidnap children: चीन में बच्चों के अपहरण और उन्हें मात्र 30-30 हजार रुपये में बेचने के अपराध में दोषी पाई गई एक महिला को मौत की सजा दी गई है।
- Written By: अमन उपाध्याय
चीन का झंंडा, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
बीजिंग: चीन में बच्चों के अपहरण और तस्करी के गंभीर अपराध में दोषी एक महिला को मौत की सजा दिए जाने के बाद फांसी पर लटका दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला ने पिछले दस वर्षों में 17 बच्चों का अपहरण कर उन्हें 30-30 हजार रुपये में बेच दिया था। सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, यह सजा शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिमी गुइझोउ प्रांत के गुइयांग में दी गई।
चीनी समाचार एजेंसी के अनुसार, 62 वर्षीय यू हुआयिंग पर 1993 से 2003 के बीच गुइझोऊ, चोंगकिंग और युन्नान समेत कई क्षेत्रों में बच्चों की तस्करी की साजिश रचने का आरोप था। रिपोर्ट के मुताबिक, उच्चतम जनवादी अदालत द्वारा उनकी मौत की सजा को मंजूरी मिलने के बाद गुइझोउ प्रांत के गुइयांग इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने इस सजा को लागू कर दिया।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
Taiwan Drills: चीन से जंग की आहट! सायरन बजते ही बुलेटप्रूफ गाड़ी से बंकर में छिपे देश के राष्ट्रपति
‘Mojtaba Khamenei से बात करना बेहद मुश्किल’, सुप्रीम लीडर से मुलाकात के बाद बोले पेजेश्कियान
Imran Khan Release: इमरान खान की रिहाई के लिए PTI ने दी इस्लामाबाद को घेरने की चेतावनी
Trump Helicopter: अमेरिकी आसमान में ट्रंप का हेलीकॉप्टर पैसेंजर विमान के बेहद करीब पहुंचा, जांच शुरू
ये है पूरा मामला
चीन के गुइयांग की एक अदालत ने 25 अक्टूबर 2024 को एक महिला को मौत की सजा सुनाई। अदालत ने उसकी निजी संपत्ति जब्त करने और उसे आजीवन राजनीतिक अधिकारों से वंचित करने का भी आदेश दिया। यह फैसला 2022 में यांग निउहुआ की शिकायत के बाद लिया गया, जिसके आधार पर आरोपी यू को गिरफ्तार किया गया था। यू पर आरोप था कि उसने 1995 में गुइझोऊ से निउहुआ का अपहरण किया और हेबई में 2,500 युआन (लगभग 30 हजार भारतीय रुपये) में बेच दिया था। चीन लंबे समय से संगठित गिरोहों द्वारा बच्चों के अपहरण की समस्या से जूझ रहा है, जहां इन्हें भीख मांगने या आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल करने के अलावा निःसंतान दंपतियों को बेचा जाता है।
पहले भी आ चुका है ऐसा केस
दक्षिण-पश्चिम चीन में नवंबर 2023 में, गुइझोउ प्रांतीय उच्च न्यायालय ने 17 बच्चों के अपहरण और तस्करी के आरोप में दोषी ठहराई गई यू हुआयिंग को मौत की सजा सुनाई। बता दें कि गुइझोउ प्रांतीय उच्च न्यायालय ने मामले की दोबारा सुनवाई की, और जनवरी 2024 में पुलिस द्वारा नए सबूत मिलने के बाद पुनः समीक्षा का आदेश दिया। इसके बाद, अक्टूबर 2024 में, अदालत ने यू को मौत की सजा सुनाई। सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, अदालत ने यू के सभी राजनीतिक अधिकारों को समाप्त कर दिया और उसकी निजी संपत्ति भी जब्त कर ली।
