- Hindi News »
- World »
- Imran Threat National Security Pti Accuses Army Of Spreading Lies
इमरान को बताया पागल…तो भड़की PTI, कहा- झूठ फैलाने में लगी फौज, अब क्या करेंगे मुनीर?
Pakistan News: पाकिस्तानी सेना ने इमरान खान को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया, लेकिन PTI ने इसे बेबुनियाद करार दिया और कहा कि खान देशभक्त और जनता को एकजुट करने वाले नेता हैं।
- Written By: अक्षय साहू

इमरान खान, आसिम मुनीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan Army Statement Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सेना की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया जाने के बाद उनकी पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI), ने तीखी आलोचना की है। PTI ने सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी के आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया और कहा कि इमरान खान देशभक्त हैं। पार्टी ने इसे हास्यास्पद करार दिया कि किसी को देश की सुरक्षा के लिए खतरा कहा जाए जो पाकिस्तान के लोगों को एकजुट करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा हो।
PTI के सेक्रेटरी जनरल सलमान अकरम राजा ने कहा कि पाकिस्तान के लोग इमरान खान और PTI के साथ खड़े हैं। उनका कहना था कि इमरान खान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं हैं। इसके उलट, उन्होंने देशवासियों को एकजुट रखने और अलग-अलग समुदायों के बीच सौहार्द बनाए रखने का काम किया है।
सेना पर भड़के PTI नेता
राजा ने यह भी बताया कि पाकिस्तान में अक्सर जातीय और धार्मिक आधार पर विभाजन फैलाने वाले नैरेटिव देखे जाते थे, लेकिन इमरान खान ने ऐसे विभाजनकारी दृष्टिकोणों का विरोध किया और जनता के हित में खड़ा रहे। PTI के चेयरमैन गौहर अली खान ने भी सेना के बयान पर सवाल उठाया और कहा कि आर्मी प्रवक्ता के शब्द निराशाजनक और अनुचित थे। उनका कहना था कि जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया, वे इमरान खान और PTI के प्रति गलत और आधारहीन थे।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
पांच देशों के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, यूएई से लेकर नॉर्वे तक; इन अहम मुद्दों को लेकर होगी चर्चा
व्हाइट हाउस शूटआउट केस में बड़ा मोड़! आरोपी शख्स ने कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह, अब क्या करेंगे ट्रंप?
क्रूज शिप पर हंतावायरस का खौफनाक हमला, कई देशों में फैला संक्रमण; अमेरिका-फ्रांस में मचा हड़कंप
इससे पहले, पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने शुक्रवार को कहा था कि इमरान खान और उनकी पार्टी ने सेना विरोध की हदें पार कर दी हैं। उनका कहना था कि यह देश की सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है। चौधरी ने खान को मानसिक रूप से अस्थिर बताते हुए कहा कि उनकी राजनीति केवल सेना विरोध पर आधारित है।
यह भी पढ़ें: दौड़ो मगर हिजाब में: मैराथन में बिना दुपट्टे दौड़ी महिलाएं, ईरान में फिर भड़का विवाद
2023 से जेल में बंद है इमरान खान
इमरान खान अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाए गया था। इसके बाद उन पर कई मुकदमे दर्ज किए गए। अगस्त 2023 से वह अडियाला जेल में हैं। खान लगातार राजनीतिक साजिश का आरोप लगाते रहे हैं और असीम मुनीर व पाकिस्तानी सेना को निशाने पर रखते हैं। PTI ने अब इस मामले में असीम मुनीर और सेना की प्रतिक्रिया का इंतजार शुरू कर दिया है।
Imran threat national security pti accuses army of spreading lies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMAsian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
May 11, 2026 | 10:28 PMबिहार में ये कैसी शरारबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
May 11, 2026 | 10:23 PMपांच देशों के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, यूएई से लेकर नॉर्वे तक; इन अहम मुद्दों को लेकर होगी चर्चा
May 11, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM












