Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इमरान खान के भांजे शेरशाह खान पर शहबाज सरकार ने कसा शिकंजा, 14 दिन के लिए भेजा जेल

Pakistan News: पाकिस्तान में 9 मई 2023 के दंगों के सिलसिले में इमरान खान के भांजे शेरशाह खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया; उन्हें 22 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Aug 28, 2025 | 10:02 PM

इमरान खान के भांजे को 14 दिन की जेल (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Imran Khan Nephew Shershah Jailed: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के भांजे शेरशाह खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लाहौर की एक आतंकवाद रोधी अदालत (ATC) ने 9 मई 2023 को हुए दंगों के सिलसिले में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। अदालत का यह फैसला गुरुवार को सुनाया गया जब शेरशाह को पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से 30 दिनों की हिरासत की मांग की थी।

हालांकि, शेरशाह के वकील सलमान अकबर राजा ने दलील दी कि सिर्फ किसी वीडियो में खड़े दिखाई देना किसी व्यक्ति को दोषी नहीं बनाता। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एटीसी के न्यायाधीश ने 14 दिन की हिरासत का आदेश दिया। एटीसी 2023 को हुए दंगें मामले की सुवाई कर रही है।

दंगे में भड़काने का आरोप

शेरशाह खान को 22 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। एक दिन पहले ही उनके भाई और इमरान खान के एक अन्य भांजे शाहरेज खान को जिन्ना हाउस हमले के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था। पुलिस के मुताबिक, शेरशाह को 9 मई की हिंसा के दौरान हसन नियाजी (इमरान खान के एक और भांजे) के साथ मौजूद पाया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा

फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!

Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा

पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO

शेरशाह और शाहरेज, जो इमरान खान की बहन अलीमा खान के बेटे हैं, पर आरोप है कि वे 9 मई की हिंसा में सक्रिय रूप से शामिल थे और राज्यविरोधी गतिविधियों में भाग लिया। रिपोर्टों के अनुसार, घटना के बाद शेरशाह लगभग दो साल तक लंदन में रहे और हाल ही में पाकिस्तान लौटे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

शेरशाह की गिरफ्तारी से परिवार नाराज

शेरशाह की गिरफ्तारी से इमरान खान का परिवार गुस्से में है। इमरान के बेटे कासिम खान ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। कासिम ने इसे निर्दोष परिवार के लोगों को निशाना बनाया जाने वाला कदम बताया। वहीं इमरान खान की बहन अलीमा खान ने आरोप लगाया कि उनके घर पर गैरकानूनी तरीके से छापा मारा गया और उनके बेटे शाहरेज को जबरदस्ती गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने फिर दिखा दी अपनी औकात, भारत पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- पानी को बनाया हथियार

बता दे कि, मई 2023 को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में भारी हिंसा हुई थी। पीटीआई के समर्थकों ने सेना के ठिकानों, सरकारी इमारतों और खास तौर पर लाहौर के जिन्ना हाउस पर हमला किया था। इसके बाद आई सरकार इस मामले में कार्रवाई कर रही है, जिसमें अब इमरान खान के साथ उनके परिवार वाले निशाने पर आ गए हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Imran khan nephew sher shah jailed 14 days by shahbaz govt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2025 | 10:02 PM

Topics:  

  • Imran Khan
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.