Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रीलंका की नैया पार लगाएगा IMF, राष्ट्रपति दिसानायके के साथ काम करने में है इंट्रेस्टेड

श्रीलंका में नई सरकार आ चुकी है। राष्ट्रपति दिसानायके वाली सरकार से साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष काम करने के लिए उत्साहित दिखा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने मंगलवार को कहा कि वह श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके नीत नई सरकार के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Sep 24, 2024 | 12:19 PM

अनुरा दिसानायके (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलंबो: श्रीलंका में नई सरकार आ चुकी है। राष्ट्रपति दिसानायके वाली सरकार से साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष काम करने के लिए उत्साहित दिखा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने मंगलवार को कहा कि वह श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके नीत नई सरकार के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है। जल्द ही देश के ऋण कार्यक्रम की अगली समीक्षा के समय पर चर्चा करेगा।

आईएमएफ ने बयान में कहा कि हम राष्ट्रपति दिसानायके और उनके दल के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं। ताकि कड़ी मेहनत से हासिल की गई उन उपलब्धियों को आगे बढ़ाया जा सके। जिससे श्रीलंका को 2022 में अपने सबसे खराब आर्थिक संकटों में से बाहर निकालने में मदद मिली है।

ये भी पढ़ें:–Japan: जापान ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, मौसम विज्ञान एजेंसी ने दिए ये संकेत

सम्बंधित ख़बरें

‘सिर्फ भारत ही बचा सकता है’, पड़ोसी देशों में उथल-पुथल के बीच श्रीलंका के सांसद का बड़ा बयान

श्रीलंका में ऑपरेशन ‘सागर बंधु’ अब भी जारी, लोगों ने भारतीय सेना का जताया आभार

T20 World Cup 2026 से पहले श्रीलंका ने चली बड़ी चाल, इस भारतीय खिलाड़ी को अपने खेमे में किया शामिल

T20 World Cup से पहले पाकिस्तान से भिड़ेगी श्रीलंका…पहला मुकाबला आज, किसका पलड़ा रहा है भारी?

IMF ने रोक दिया था राहत कोष

पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे नीत सरकार जुलाई में राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा के समय 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर की तीसरी किस्त जारी करने के लिए आईएमएफ के साथ बातचीत कर रही थी। तीसरी समीक्षा के बाद करीब 36 करोड़ अमरीकी डॉलर के वितरण की उम्मीद थी, जिसे आईएमएफ ने पिछले सप्ताहांत हुए चुनाव के अंत तक रोक दिया था। वाशिंगटन स्थित इस संस्थान ने कहा कि  हम आईएमएफ समर्थित कार्यक्रम की तीसरी समीक्षा के समय पर यथाशीघ्र नए प्रशासन के साथ चर्चा करेंगे।

दिसानायके बने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति

श्रीलंका में सोमवार को मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और इसी के साथ ही नई सरकार का गठन हुआ। आर्थिक संकट से जूझ रहे इस द्वीप राष्ट्र को आईएमएफ से मदद मिलने के बाद 2022 और 2023 के बीच भारत ने भी चार अरब डॉलर की सहायता की है।

IMF क्या है

IMF एक अंतरराष्ट्रीय संगठन। इसका पूरा नाम है अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष। ये संगठन सदस्य देशों को राहत कोष देने का काम करता है। यानी किसी भी देशों को आर्थिक संकट से उबारने में मदद करता है। उन्हें ऋण देता है। ताकि उक्त देश उन विषम परिस्थितियों से उपर उठ सकें। मजबूत राष्ट्र बन सके। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष या IMF 190 सदस्य देशों वाला संगठन है। बेसिकली, IMF अपने सभी 190 सदस्य देशों के   लिए सतत विकास और समृद्धि हासिल करने के लिए काम करता है।

ये भी पढ़ें:-जेलेंस्की और पीएम मोदी की न्यूयॉर्क में मुलाकात, जानिए रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर क्या कुछ बनी बात

IMF वित्तीय स्थिरता और मौद्रिक सहयोग को बढ़ावा देने वाली आर्थिक नीतियों का  समर्थन करके ऐसा करता है। जो उत्पादकता, रोजगार सृजन और आर्थिक कल्याण को बढ़ाने के लिए आवश्यक हैं। IMF अपने सदस्य देशों द्वारा शासित और उनके प्रति जवाबदेह है।

Imf will start talks with new sri lankan government led by president dissanayake

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 24, 2024 | 12:14 PM

Topics:  

  • Sri Lanka

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.