T20 World Cup Super-8 में इंग्लैंड ने जीत के साथ की शुरुआत, श्रीलंका को 51 रनों से रौंदा
ICC Men's T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड ने जीत के साथ शुरुआत कर दी है। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने श्रीलंका को 95 रनों पर ढेर कर दिया है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले को 51 रनों से जीत लिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
इंग्लैंड की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
England vs Sri Lanka, Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड ने जीत के साथ शुरुआत कर दी है। इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर सुपर-8 में पहली जीत हासिल की है। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम सुपर-8 के ग्रुप-1 में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराया।
श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। जोस बटलर 7 रन बनाकर 16 के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद जेकब बेथेल 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं टॉम बैंटन रन आउट के रूप में पवेलियन लौटे। टॉम बैंटन ने 6 रन बनाए। 49 के स्कोर पर इंग्लैंड को तीन झटके लगे।
फिल साल्ट की अर्धशतकीय पारी
हालांकि, एक छोर पर फिल साल्ट टिके रहे और रन गति को बढ़ाते रहे। लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहा। हैरी ब्रूक 14 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद सैम करन 11 रन बनाकर चलते बने। इसी बीच फिल साल्ट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। साल्ट 40 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
श्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
अंत में विल जैक्स ने 21 और जेमी ओवर्टन ने 10 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को 20 ओवर की समाप्ति के बाद 146 रनों तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए दुनिथ वेल्लालगे ने 3 विकेट चटकाए। उसके अलावा मदुशंका ने 2, तीक्षणा ने 2 और चमीरा ने 1 विकेट चटकाए।
श्रीलंका की खराब शुरुआत
जवाब में 147 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले के दौरान ही श्रीलंका ने 5 विकेट गंवा दिए। यहीं से मुकाबला श्रीलंका के हाथों से निकल गया। श्रीलंका के लिए पारी की शुरुआत करने आए पथुम निसांका 9 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद कामिल मिशारा 6 रन बनाकर चलते बने। कुसल मेंडिस 4 रन बनाकर आउट हो गए। पवन रत्नायके बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। दुनिथ वेल्लालगे 10 रन बनाकर आउट हो गए।
यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच? जानें सुपर-8 में सूर्या की जरूरत
95 रनों पर सिमटी श्रीलंका की टीम
उसके बाद भी विकेटों का सिलसिला खत्म नहीं हुआ। लगातार विकेट गंवाते रहे और 95 रनों पर श्रीलंका की टीम ऑलआउट हो गई। हालांकि, इस दौरान कप्तान दासुन शनाका ने 30 रनों की पारी खेलकर कुछ उम्मीदें जगाई थी। लेकिन उनका साथ किसी अन्य बल्लेबाजों ने नहीं दिया। इस कारण से श्रीलंका को 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी करते हुए विल जैक्स ने 3, जोफ्रा आर्चर ने 2, लियाम डॉसन ने 2, आदिल रशीद ने 2 विकेट चटकाए।
