Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब होगा विश्व व्यापार युद्ध, कनाडा ने दिखाई अमेरिका को आंख, शुल्क लगाया तो मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

कनाडा के नेता अपने देश की आर्थिक सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। दिए गए बयानों से लगता है कि कनाडा अर्थव्यवस्था की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा, और जो भी संसाधन उसके पास हैं, उनका पूरी तरह से इस्तेमाल करेगा।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jan 22, 2025 | 01:46 PM

डोनाल्ड ट्रम्प और जस्टिन ट्रूडो, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: कनाडा के नेताओं ने कहा है कि अगर अमेरिका ने 25 प्रतिशत शुल्क लगाया तो कनाडा भी इसका जवाब देगा। निवर्तमान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अल्बर्टा प्रांत के नेता डैनियल स्मिथ का मानना है कि कनाडा इस शुल्क से बच सकता है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह एक फरवरी से कनाडा पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे। जस्टिन ट्रूडो और डैनियल स्मिथ ने तर्क दिया कि कनाडा ऊर्जा महाशक्ति है, जिसके पास तेल और महत्वपूर्ण खनिज भंडार है और ट्रंप के संकल्प के मुताबिक अमेरिका को ‘‘तेजी से बढ़ती” अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कनाडा की इस संपदा की आवश्यकता होगी।

अर्थव्यवस्था की रक्षा के लिए हर रीका आजमाएंगे

कनाडा में विनिर्माण और ऑटोमोबाइल के केंद्र, ओंटारियो के प्रमुख डग फोर्ड ने कहा कि कारोबारी मुकाबला 100 प्रतिशत होने वाला है। फोर्ड ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘ट्रंप ने कनाडा पर ‘आर्थिक युद्ध’ की घोषणा की है और हम अपनी अर्थव्यवस्था की रक्षा के लिए हर वह तरीका आजमाएंगे जो हम आजमा सकते हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

मजे के लिए हमला करेंगे…ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- खार्ग द्वीप पर जारी रहेंगे हमले

ईरान से हजारों किलोमीटर दूर डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत, इस देश में सात साल बाद फिर से लहराया अमेरिकी झंड़ा

ट्रंप का बड़ा फैसला: होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा के लिए कई देश भेजेंगे युद्धपोत, खर्ग द्वीप पर भारी बमबारी

मिडिल ईस्ट में भीषण जंग: ट्रंप और ईरान ने युद्धविराम की कोशिशों को ठुकराया, तेल कीमतें आसमान पर

विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

ट्रूडो ने कहा कि अगर आवश्यक हुआ तो कनाडा जवाबी कार्रवाई करेगा। हालांकि उन्होंने यह भी जिक्र किया कि ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान भी यह मुद्दा उठा था, लेकिन वे मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू करने में सफल रहे थे। फोर्ड ने कहा कि ट्रंप के शुल्क लागू करते ही वह ओंटारियो के शराब नियंत्रण बोर्ड को अमेरिका निर्मित सभी शराब को हटाने का निर्देश देंगे।

फोर्ड ने कहा, ‘‘हम दुनिया में शराब के सबसे बड़े खरीदार हैं और मैं सभी प्रांत प्रमुखों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने जा रहा हूं।”

डॉलर-दर-डॉलर शुल्क लगाने की तैयारी

उन्होंने कहा कि इसके जवाब में कनाडा आने वाले अमेरिकी सामान पर डॉलर-दर-डॉलर शुल्क लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम रिपब्लिकन पार्टी के शासन वाले क्षेत्रों को भी निशाना बनाने जा रहे हैं। उन्हें भी वही दर्द महसूस होगा जो कनाडा के लोगों को होगा। अमेरिकी लोग भी ये दर्द महसूस करेंगे।”

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया भर के देशों के लिए एक संदेश: अगर वह कनाडा को उदाहरण के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो निशाना आप भी बनेंगे। कनाडा भी आपको मुंहतोड़ जवाब देगा।”

ट्रम्प ने कहा था कि कनाडा और मैक्सिको पर एक फरवरी से शुल्क लागू हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किया है जिसमें एक अप्रैल तक वित्त मंत्री द्वारा समन्वित रिपोर्ट का अनुरोध किया गया है।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

If america imposes tariffs canada will not be far behind

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 22, 2025 | 01:46 PM

Topics:  

  • Canada
  • Donald Trump
  • Justin Trudeau

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.