पाकिस्तान में पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर हमला, भरे बाजार में IED ब्लास्ट, कई लोगों की मौत- VIDEO
IED Blast in Pakistan: पाकिस्तान के वजीरिस्तान के वाना शहर के रुस्तम बाजार में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट हुआ। हमले में 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई।
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तान के साउथ वजीरिस्तान में IED ब्लास्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
IED Blast in South Waziristan Pakistan: पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान के वाना शहर के रुस्तम बाजार में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में दो पुलिसवालो समेत 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हुए, जिनमें पांच पुलिसवाले और 26 आम लोग शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमाका तब हुआ जब पुलिस वाना के रुस्तम बाजार में रूटीन पेट्रोलिंग कर रही थी।
सुपरमार्केट के मेन गेट के पास रखे हुए एक्सप्लोसिव मटीरियल ने जोरदार धमाके के साथ फटकर पुलिस और आम लोगों को घायल कर दिया। DSP वाना सर्कल असगर अली शाह ने कहा कि यह ब्लास्ट रिमोट कंट्रोल या टाइम्ड डिवाइस से किया गया था।
पुलिस वालों समेत 26 घायल
घटना के तुरंत बाद, पुलिस, रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए। घायलों को वाना के डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर हॉस्पिटल (DHQ) में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जान मोहम्मद ने बताया कि घायलों में पांच पुलिस ऑफिसर- एसएचओ सैफुल्लाह, एसआई अली मुहम्मद, एसआई मुजम्मिल, एएसआई मोमिन खान, कांस्टेबल लाल मोहम्मद और 26 आम लोग शामिल थे। घायलों में बुज़ुर्ग, बच्चे और जवान लोग थे, जिन्हें तुरंत इलाज दिया गया। DHQ हॉस्पिटल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
स्टार्मर की धमकी बेअसर! ब्रिटेन के समंदर में खुलेआम घूम रहे रूसी ‘शैडो फ्लीट’ जहाज, नौसेना बेबस
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन; होर्मुज संकट और सीजफायर पर हुई गहन चर्चा
IED Blast in Lower Wana Bazaar South Waziristan, Pakistan, targeted a police vehicle. Around 10+ people were killed and over 50 injured. pic.twitter.com/rRY4TrFSJZ — OSINT Digest (@Indowatchosint) March 7, 2026
तीन गंभीर रूप से घायल पुलिस अधिकारियों एसएचओ सैफुल्लाह, SI मुहम्मद अली और एडिशनल एसएचओ मोमिन को आगे इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से CMH पेशावर शिफ्ट किया गया। शहीद पुलिस कांस्टेबल मिर्ज़ा आलम और गुल शाह की जनाजे की नमाज वाना पुलिस लाइन्स में पूरे सरकारी सम्मान के साथ अदा की गई। डिप्टी कमिश्नर मुसर्रत जमान, साउथ वजीरिस्तान स्काउट्स के कमांडेंट मुहम्मद ताहिर, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर खालिद बुर्की और अन्य अधिकारी जनाजे में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: UAE में नागरिकों की सुरक्षा का राष्ट्रपति ने दिया भरोसा, 28000 अमेरिकियों की सुरक्षित वतन वापसी
ऑपरेशन गजब लिल-हक के दौरान हुआ धमाका
यह ब्लास्ट पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान और बॉर्डर इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन गजब लिल-हक के दौरान हुआ। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मोहम्मद सुहैल अफरीदी ने घटना की निंदा की और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने शहीदों के परिवारों से संवेदना जताई और घायलों को तुरंत बेहतर इलाज देने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवादियों की हरकतें लोगों और सरकार के इरादों को कमजोर नहीं कर सकतीं।
