‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की।
- Written By: मनोज आर्या
TMC Leader Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बेहद आत्मविश्वास के साथ दावा किया कि बंगाल की जनता ने राज्य की अस्मिता और विकास के पक्ष में भारी मतदान किया है। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता का नहीं, बल्कि बंगाल के सम्मान की रक्षा का है, जिसे ‘दिल्ली के नेताओं’ ने चोट पहुंचाने की कोशिश की। अभिषेक ने मतदान के दौरान केंद्रीय बलों की अति-सक्रियता और बीजेपी द्वारा किए गए धांधली के दावों पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता का जनसैलाब बता रहा है कि वे ममता बनर्जी के साथ हैं। उन्होंने रिकॉर्ड वोटिंग प्रतिशत को सरकार के प्रति समर्थन का प्रतीक बताया और दावा किया कि 4 मई को आने वाले नतीजे विरोधियों की बोलती बंद कर देंगे। अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जीत को लेकर आश्वस्त रहें और किसी भी तरह की अफवाहों या एग्जिट पोल्स के फेर में न पड़ें, क्योंकि बंगाल की सत्ता की चाबी एक बार फिर ‘जोड़ा फूल’ (TMC) के पास ही रहने वाली है।