सोमालिया: मोगादिशु के होटल में आतंकी हमला, 32 लोगों की मौत, 63 घायल
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में समुद्र तट के पास एक होटल पर बम और गोलीबारी में 32 लोगों की मौत हो गई और 63 लोग घायल हो गए। अल-कायदा के पूर्वी अफ्रीका सहयोगी अल-शबाब ने अपने रेडियो के माध्यम इस हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि होटल पर उसके लड़ाकों ने हमला किया।
- Written By: साक्षी सिंह
Somalia hotel Attack
मोगादिशु: सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में समुद्र तट के पास एक होटल पर बम और गोलीबारी की गई। इसमें 32 लोगों की मौत हो गई और 63 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल को घेर लिया। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना की जानकारी दी। अल-कायदा के पूर्वी अफ्रीका सहयोगी अल-शबाब ने अपने रेडियो के माध्यम इस हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि होटल पर उसके लड़ाकों ने हमला किया।
मोगादिशु के एक लोकप्रिय क्षेत्र लीडो तट पर शुक्रवार रात काफी चहल-पहल थी क्योंकि सप्ताहांत में सोमालियाई लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। इसी दौरान इसे निशाना बनाया गया।
ये भी पढ़ें:-9/11 के आतंकियों को मिलकर रहेगी फांसी की सजा, अमेरिका ने रद्द किया समझौता याचिका
सम्बंधित ख़बरें
नाइजीरिया में आधी रात बंदूकधारियों का खूनी हमला, 30 से ज्यादा लोगों की मौत… पूरे इलाके में मचा हड़कंप
Pakistan Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में फिर से हुआ जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत, जांच जारी
Pakistan Attack: पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, टैंक जिले में 12 सैनिकों समेत 15 की मौत, 12 आतंकी ढेर
पाकिस्तान में पुलिस पर फिर आतंकी हमला, ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
पिछले साल भी बनाया था निशाना
एक प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद मोआलिम ने बताया कि उन्होंने एक हमलावर को विस्फोटकों से लदी जैकेट पहने देखा, और कुछ देर बाद ही उसने होटल के पास खुद को उड़ा लिया। मोआलिम ने बताया कि होटल में उसके साथ मौजूद कुछ सहयोगी भी मारे गए और अन्य घायल हो गए। लिडो तट को पहले भी अल-शबाब से जुड़े आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। पिछले साल हुए हमले में नौ लोग मारे गए थे।
विस्फाेट के बाद गोलाबारी
पुलिस प्रवक्ता मेजर अब्दिफतह अदन हस्सा ने पत्रकारों को बताया कि हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और बाकी नागरिक थे। हसन ने बताया कि हमले में एक अन्य सैनिक घायल भी हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद गोलीबारी हुई।
ये भी पढ़ें:-ट्रंप कैंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की तुलना चीन से की, कमला हैरिस को जनता से दूर रहने की दी नसीहत
